scorecardresearch
 

वाराणसी में घिनौनी हरकत से सनसनी... बेनियाबाग के सार्वजनिक शौचालय में 14 साल की किशोरी का रेप

वाराणसी के बेनियाबाग इलाके में सार्वजनिक शौचालय में किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है.

Advertisement
X
नामजद आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार.(Photo:ITG)
नामजद आरोपी दुलारे अंसारी गिरफ्तार.(Photo:ITG)

धर्मनगरी वाराणसी के बेनियाबाग इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सार्वजनिक शौचालय में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसीपी अतुल अंजान ने कहा के दो दिनों के अंदर आरोपी का चार्ट सीट दाखिल कर दिया जाएगा.

पीड़िता के पिता के तहरीर में बताया कि, रविवार दोपहर को बेनियाबाग थाना चौक स्थित सार्वजनिक शौचालय में उनकी बेटी गई थी. जहां पर आरोपी ने खींचकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया.

पीड़िता के पिता ने चौक थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने देवली गली निवासी दुलारे अंसारी पुत्र रहमतुल्लाह को गिरफ्तार किया है. देखें VIDEO:-  

एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चौक के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया. पीड़िता की दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं के FIR दर्ज कर लिया गया है. सबूत के लिए फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची. सारे सबूत कलेक्ट कर दो दिनों में रिपोर्ट पेश किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement