scorecardresearch
 

बिना कागजात 16 लाख की नई करेंसी लेकर जा रहा था शख्स, GRP-RPF ने दबोचा

वाराणसी कैंट स्टेशन पर GRP और RPF ने एक शख्स को 16 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था. तलाशी में पिट्ठू और ट्रॉली बैग से नोट बरामद हुए. कागजात न दिखाने पर रकम जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है.

Advertisement
X
बैग से 10 से 200 तक के नए नोटों की बरामदगी (Photo: Screengrab)
बैग से 10 से 200 तक के नए नोटों की बरामदगी (Photo: Screengrab)

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स को 16 लाख रुपये की नई करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी ट्रेन से भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसे पकड़ लिया गया. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई प्लेटफार्म नंबर 8 पर की गई, जहां ट्रेन संख्या 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस खड़ी थी. इसी दौरान एक व्यक्ति जनरल कोच के पास पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग लेकर खड़ा था. जैसे ही उसने GRP और RPF की टीम को अपनी तरफ आते देखा, वह घबरा गया और ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश करने लगा.

टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि गुलाटी पुत्र ज्ञानचंद्र गुलाटी निवासी पंजाबी कॉलोनी तिलहर थाना तिलहर जनपद शाहजहांपुर बताया. उसने बताया कि वह शाहजहांपुर जा रहा था. पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, जिसमें पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से बड़ी मात्रा में नई करेंसी बरामद हुई.

GRP-RPF को देखकर भागने की कोशिश

ये नोट 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये के थे, जो पन्नियों में पैक और रबर बैंड से बंधे हुए थे. गिनती करने पर कुल रकम 16 लाख रुपये पाई गई. पुलिस ने जब आरोपी से इस रकम से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका. इसके बाद टीम ने पूरी रकम को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

Advertisement

संदिग्ध हालत में पकड़ा गया आरोपी

GRP इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि इस मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है. आयकर विभाग की टीम को आरोपी और बरामद की गई रकम आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement