scorecardresearch
 

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को लेकर यूपी में अलर्ट, 20 जिलों से फोर्स भेजी गई, 500 महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए यूपी में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यूपी के मेरठ से लेकर एटा तक 20 जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स दिल्ली भेजा गया है. इसमें 500 महिला कॉन्स्टेबल भी हैं. वहीं, यूपी के रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है.

Advertisement
X
लखनऊ में भी पुलिस अलर्ट मोड पर. (Photo: ITG)
लखनऊ में भी पुलिस अलर्ट मोड पर. (Photo: ITG)

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को लेकर यूपी में भी अलर्ट है. लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है. सुरक्षा बल स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं. दूसरी तरफ, यूपी के 20 जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स दिल्ली भेजी गई है. इस फोर्स में 500 महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं.

यानी एक तरफ दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ यूपी के रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है. सवाल है कि यूपी में क्या-क्या तैयारियां की जा रही हैं? दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर इसका क्या असर पड़ सकता है? और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर इस वक्त क्या हो रहा है?

यहां देखें Video

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है. डीजीपी की तरफ से निर्देश हैं कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए. जो दिल्ली की तरफ जाने वाले लोग हैं, उनकी निगरानी रखी जाए. लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित तमाम शहरों में जो धरना स्थल है, वहां पर भी पुलिस अलर्ट है.

लखनऊ के ईसीओ गार्डन में भी बैरिकेडिंग की गई है. इस प्रदर्शन स्थल पर आने वाले हर व्यक्ति की डिटेल ली जा रही है. चाहे महिलाएं हों या पुरुष. उनसे नाम-पता पूछा जा रहा है. किस मकसद से आए हैं, किस मुद्दे पर प्रदर्शन करने आए हैं, यह भी पूछा जा रहा है.

Advertisement

हालांकि यहां किसी को रोका नहीं जा रहा है. उनका मोबाइल नंबर लिया जा रहा है, किस थाना क्षेत्र में रहते हैं, किस जिले में रहते हैं, ये डिटेल्स ली जा रही हैं. तमाम दूसरी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी पहुंच रहे हैं. यहां तमाम संगठनों के लोग पहुंचे हैं.

UP Alert Over CJP Protest in Delhi Police Force 20 Districts Deployed 500 Women Constables

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल अलर्ट नजर आ रहे हैं. स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही है. सुरक्षा कर्मी स्टेशन परिसर में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रख रहे हैं.

रेलवे स्टेशन ऐसी जगह है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं. कोई नौकरी के लिए सफर कर रहा होता है, कोई अपने घर लौट रहा होता है, तो किसी को आगे दूसरी ट्रेन पकड़नी होती है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए जरूरी हो जाता है कि जांच के दौरान यात्रियों की आवाजाही और सुरक्षा, दोनों का ध्यान रखा जाए.

यह भी पढ़ें: स्टेशन पर चेकिंग, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और धरपकड़... CJP प्रोटेस्ट के बीच यूपी से हरियाणा तक कहां कैसे हैं हालात?

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए यूपी के रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ाई गई है. लखनऊ में हो रही चेकिंग इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है. इस बीच प्रयागराज, झांसी और लखनऊ के रास्ते दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन रद्द की गई है. अगर आप लखनऊ, प्रयागराज या झांसी से दिल्ली जाने वाले हैं, तो स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

Advertisement

20 जिलों से दिल्ली भेजी गई अतिरिक्त पुलिस फोर्स

अब बात उस इंतजाम की, जो इस पूरे मामले का बड़ा हिस्सा है. उत्तर प्रदेश के 20 जिलों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स दिल्ली भेजी गई है. इन जिलों में मेरठ से लेकर एटा तक के जिले शामिल बताए गए हैं. इस फोर्स में 500 महिला कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं. 

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर सामान की स्कैनिंग और जांच-पड़ताल के कारण यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए कुछ अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है. अगर ट्रेनों के संचालन में बदलाव होता है, तो उसका असर भी यात्रा पर पड़ सकता है. फिलहाल, अगर आप दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जांच लें, स्टेशन पर सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement