scorecardresearch
 

लखनऊ में ट्विशा जैसा मामला, शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली श्वेता, दहेज के लिए होता था टॉर्चर

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार ने दहेज प्रताड़ना और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पति सहित परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Advertisement
X
 शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली श्वेता (Photo: itg)
शादी के 6 महीने बाद फंदे पर लटकी मिली श्वेता (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां ठाकुरगंज इलाके में एक 29 साल की नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सोमवार सुबह ससुराल में श्वेता सिंह नाम की महिला का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में पति, सास-ससुर समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बीमार मां के देखकर गई थी श्वेता

ठाकुरगंज के विश्वनगर मल्हाई टोला की रहने वाली श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह से हुई थी. भूपेंद्र एक लैब में काम करता है. श्वेता की मां सविता सिंह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें देखने शनिवार रात श्वेता मायके आई थी और फिर ससुराल लौट गई. सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मायके वालों को फोन आया कि श्वेता ने खुदकुशी कर ली है. भाई का कहना है कि जब तक वे मौके पर पहुंचे, ससुराल वाले शव को फंदे से उतारकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर ले जा चुके थे.

विदाई में दामाद ने ससुर से पकड़वाए थे पैर

श्वेता तीन बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी. बहनों ने रोते हुए बताया कि अपनी हैसियत से बढ़कर धूमधाम से शादी की थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 6 महीने में ही यह हश्र होगा. बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि शादी के दिन ही दूल्हे भूपेंद्र ने दहेज की बड़ी मांग रख दी थी. जब मांग पूरी नहीं हो सकी, तो वह इतना नाराज हुआ कि विदाई के दौरान श्वेता को किसी से मिलने तक नहीं दिया. उस वक्त दामाद को समझाने के लिए श्वेता के बुजुर्ग पिता ने उसके पैर तक पकड़ लिए थे, लेकिन उसकी बेरहमी कम नहीं हुई.

Advertisement

स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे ससुराल वाले

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार श्वेता को कम दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. पति भूपेंद्र लगातार मायके से मिले सोफे और बेड की निंदा करता था और दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहा था.

बहन ने बताया, 24 मई को जब श्वेता से मुलाकात हुई थी, तो उसके शरीर पर कोई चोट नहीं थी. लेकिन ट्रॉमा सेंटर में जब हमने उसकी लाश देखी, तो उसके पैरों पर गंभीर चोट और खून के निशान थे." श्वेता की बहनों ने बताया कि सास और ननद भी उसे लगातार ताने देती थीं. जब श्वेता यह बातें बताती, तो परिजनों ने इसे आम घरेलू अनबन समझकर एडजस्ट करने को कहा, जिसका उन्हें अब बेहद अफसोस है.

ननद लगाती थी ताने वाले स्टेटस

श्वेता की बहनों ने ससुराल वालों की क्रूरता की कई और परतें खोलीं. उन्होंने बताया कि भूपेंद्र को श्वेता का जॉब करना पसंद नहीं था और शादी के दौरान उसने श्वेता की नौकरी छुड़वा दी थी. हालांकि, श्वेता दोबारा नौकरी करना चाहती थी ताकि अपने पैरों पर खड़ी हो सके. इसके अलावा, घर में जब भी विवाद होता, तो श्वेता की ननद व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर उसे और उसके परिवार को नीचा दिखाती थी. छोटी बहन ने ननद के उन विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिसमें लिखा था- 'जो खुद सूअर और सूअर जैसे खानदान में  रही हो, उसे सब वैसे ही नजर आते हैं.' एक अन्य स्टेटस में ननद ने लिखा था कि 'जिन लड़कियों को सास-ससुर या ननद पसंद नहीं, वे अनाथालय में शादी करें.'

Advertisement

पति, सास-ससुर और देवर ननद पर मामला दर्ज

इस पूरे मामले पर पुलिस एक्शन में आ गई है. डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि ठाकुरगंज थाना अंतर्गत उमेश सिंह द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की की शादी 22 नवंबर 2025 को भूपेंद्र सिंह पुत्र कौशलेंद्र सिंह के साथ हुई थी और 25 में को श्वेता सिंह के ससुराल वालों की तरफ से सूचना दी गई कि श्वेता सिंह ने फांसी लगा ली है. सूचना पर तत्काल पंचायत नया की कार्रवाई की गई और पिता के तरीके आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति भूपेंद्र और ससुर कौशलेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement