scorecardresearch
 

गोरखपुर: 19 साल की बेटी को भगा ले गया सौतेला पिता, मां संग लिवइन में रहता था

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी ही 19 साल की सौतेली बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी 19 वर्षीय सौतेली बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया. पीड़ित महिला ने हरपुर बुदहट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. यह घटना 15 मई की रात को घटित हुई. आरोपी व्यक्ति पिछले 4 साल से महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. 

वह लड़की का सौतेला पिता था और युवती उसे पापा कहकर बुलाती थी. महिला ने अपनी ग्रेजुएशन कर रही बेटी की सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश तेज कर दी है.

बच्चों की देखभाल के बहाने बढ़ीं नजदीकियां

पीड़ित 45 वर्षीय महिला के मुताबिक, उसके पहले पति ने उसे छोड़ दिया था और वह दिल्ली में रहता है. पहली शादी से महिला के दो बच्चे हैं. इसी बीच उसकी मुलाकात इस शादीशुदा व्यक्ति से हुई थी. आरोपी खुद तीन बच्चों का पिता है, लेकिन वह अपने परिवार को छोड़कर इस महिला के साथ रहने लगा था. वह महिला के बच्चों की देखभाल करता था और बच्चे उसे परिवार का हिस्सा मानते थे. इसी भरोसे के कारण वह बेटियों को बाहर घुमाने भी ले जाता था.

Advertisement

15 मई की रात को हुआ फरार, पुलिस दे रही दबिश

महिला इस घटना से बेहद दुखी है और अपनी बेटी की सुरक्षित वापसी चाहती है. इस मामले पर सीओ गिड़ा योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने फरार आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी और युवती की बरामदगी के लिए दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी और उसकी सौतेली बेटी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement