scorecardresearch
 

सोते पति पर पेट्रोल छिड़ककर फूंक डाला! फतेहपुर की 'कातिल' विनीता का खौफनाक राज खुला

यूपी के फतेहपुर में 26 जून को सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाली पत्नी प्रीति उर्फ विनीता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी के मुताबिक, रोज की मारपीट से तंग आकर पत्नी ने इस हत्या को चालाकी से बंद कमरे की दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी.

Advertisement
X
फतेहपुर की 'कातिल' पत्नी गिरफ्तार (Photo- ITG)
फतेहपुर की 'कातिल' पत्नी गिरफ्तार (Photo- ITG)

यूपी के फतेहपुर जिले में एक पति की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिस पत्नी पर शुरुआत में किसी को शक नहीं था, वही अपने पति की हत्या की आरोपी निकली. पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद और पति की रोजाना की मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने सोते समय उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. अब आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आपको बता दें कि जिले के मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में 26 जून की रात हुई युवक की जलकर मौत के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने की थी. पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में 26 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कमरे के अंदर एक आदमी को आग लग गई है और वहां पर पुलिस सहायता चाहिए. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. 

फ़िलहाल, गांव में 26 जून को सोते समय पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने और बाहर से कुंडी बंद कर बैंक जाने वाली आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसपी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते पत्नी ने इस हत्या को चालाकी से दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement