सीतापुर में शनिवार की शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रामपुर मथुरा इलाके के बसुरा गांव के पास हुई, जब गोलू (30) और उसके चचेरे भाई कुलदीप (27) और सुजीत (25) अपने चाचा की शादी में शामिल होने जा रहे थे.
पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. इससे तीनों सवार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. टक्कर के बाद वह वाहन मौके से फरार हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रामपुर मथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: झांसी में बड़ा सड़क हादसा: सेना की गाड़ी और मुर्गियों से लदे पिकअप की सीधी भिड़ंत, नायब सूबेदार की मौत
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रामपुर मथुरा के स्टेशन हाउस ऑफिसर श्यामू कनौजिया ने बताया कि इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. इसके लिए टीम का गठन किया गया है.
कनौजिया ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.