scorecardresearch
 

स्कूल जा रही छात्रा से गैंगरेप, पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के इटावा में स्कूल जा रही छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मगर, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा का मेडिकल कराया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

उत्तर प्रदेश के इटावा में स्कूल जा रही छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. इसके बाद सभी आरोपी छात्रा को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. रास्ते से गुजर रहे छात्रा के पिता बेटी को बेहोश देखकर अस्पताल ले गए. साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया. वहीं, छात्रा के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.
  
मामला सैफई थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले एक शख्स ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर अपनी बेटी से गैंगरेप का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मेरी बेटी रोज की तरह स्कूल जा रही थी. इस दौरान हेंवरा कॉलेज के पास आरोपियों ने बेटी की साइकिल रोकी. फिर उसको अपने साथ पास के मकान में ले गया. मकान में पहले से ही तीन लोग मौजूद थे.

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

इसके बाद सभी ने बेटी से बलात्कार किया. फिर स्कूल के आगे ऑयल फिल्टर के पास छोड़ दिया. कुछ देर बाद जब मैं वहां से गुजरा, तो बेटी को बेहोश देख महसूस हुआ कि कुछ गलत हुआ है. इसके बाद उसको अस्पताल लेकर गया. पुलिस के पास जाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है. मगर, कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

मेडिकल रिपोर्ट आने पर की जाएगी कार्रवाई

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 27 जुलाई को लड़की के द्वारा तहरीर दी गई थी. इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गयी है. उस समय उसने ऐसा कुछ भी नहीं बताया था कि गैंगरेप जैसी कोई घटना हुई थी. जो लिखित तहरीर थी उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल, लड़की का मेडिकल कराया गया है. इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उसपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement