इटावा (Etawah) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है और ये कानपुर मंडल का हिस्सा है. इटावा दिल्ली-कलकत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर पश्चिमी-मध्य उत्तर प्रदेश में स्थित है. यह आगरा के दक्षिण-पूर्व में यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,311 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
इटावा जिले में एक संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है (Lok Sabha Constituency). इसके अंतर्गत कुल तीन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक इटावा की जनसंख्या (Population) लगभग 16 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 684 लोग रहते हैं (Denisity). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 870 है. इटावा की 78.41 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 86.06 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 69.61 फीसदी है (Etawah Literacy).
भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी रुकमणी का मायका कुन्दनपुर जो अब कुदरकोट के नाम से जाना जाता है, इसी जिले में है. यहां हिन्दू मंदिरों से घिरे 15वीं शताब्दी के एक किले के अवशेष भी हैं. इटावा का पुराना नाम इष्टिकापुर कहा जाता है. इटावा में 16वीं शताब्दी में निर्मित जामा मस्जिद है (Etawah History).
इस जिले में कपास और रेशम बुनाई के महत्वपूर्ण उद्योग और तिलहन मिलें हैं. जिले में धान मिलें भी बहुत बड़ी संख्या में है (Economy).
इटावा यमुना और इसकी सहायक नदियों से बने जलोढ़ भूभाग पर स्थित है और इस क्षेत्र की सिंचाई गंगा नहर प्रणाली की एक नहर द्वारा होती है. यहां की फसलों में गेहूँ, मकई, जौ और मोटा अनाज शामिल हैं (Agriculture).
इटावा जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों में सुमेर सिंह का किला, चम्बल, जुगरामऊ गांव, टैक्सी मंदिर शामिल हैं (Tourist Places).
उत्तर प्रदेश के इटावा में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना किसान परिवारों के लिए आर्थिक सहारा साबित हो रही है. इसमें खेती या अन्य दुर्घटना में किसान की मौत या दिव्यांगता पर परिवार को 5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है. इसके तहत 508 किसानों के परिवारों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 21 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया.
इटावा के सैफई में 55 वर्षीय रेखा देवी के निधन के बाद पति, बेटों और मायके वालों ने 15 साल पुराने विवाद के चलते शव लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद एक एनजीओ ने पुलिस की मौजूदगी में यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की.
इटावा के सैफई में 55 वर्षीय रेखा देवी की मौत के बाद पति, बेटों और मायके वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया. करीब 72 घंटे मोर्चरी में रखने के बाद ‘रक्तदाता समूह’ संस्था ने पुलिस की मौजूदगी में विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार कराया. वीडियो में जानें मामला.
इटावा में करीब चार दशक से दबंगों के कब्जे में रही किसान की जमीन प्रशासन की कार्रवाई के बाद मुक्त कराई गई. मसनाई गांव के रमेश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ता शरद तिवारी की मदद और जिला प्रशासन की सक्रियता को इसका श्रेय दिया. किसान का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद योगी सरकार में परिवार को अपनी जमीन वापस मिल सकी और अब भरण-पोषण बेहतर हो रहा है.
Itawah Bharthana Double Murder Case: इटावा दोहरे हत्याकांड में पति की खौफनाक सनक का पर्दाफाश हुआ है. पत्नी और सास का गला रेतने के बाद हैवान पति ने पत्नी के पैरों से पायलें उतार लीं क्योंकि वो उसे सुहागन नहीं देखना चाहता था. मुठभेड़ में अरेस्ट आरोपी के पास से पुलिस ने वही पायलें बरामद की हैं. देखिए पूरी रिपोर्ट...
इटावा के भरथना में डबल मर्डर के आरोपी से मुठभेड़ के बाद पूछताछ करते इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्रोल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर नाटक करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है.
यूपी के इटावा के भरथना में डबल मर्डर के आरोपी से मुठभेड़ के बाद पुलिस पूछताछ का वीडियो वायरल है. वीडियो को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर तंज कसा और कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाए. पुलिस का कहना है कि वीडियो साक्ष्य के तौर पर रिकॉर्ड किया गया था.
उत्तर प्रदेश के इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव में शनिवार देर रात रंजिश के चलते 30 वर्षीय राहुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. राहुल दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था, तभी उसे चाचा और भतीजे से मारपीट की सूचना मिली.
इटावा में भाजपा सदर विधायक सरिता भदौरिया का एक आपत्तिजनक बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला है, वहीं विधायक ने इसे अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए सपा कार्यकर्ताओं पर गाड़ी घेरने का आरोप लगाया है.
इटावा पुलिस लाइन में रह रही सैफई थाने की महिला सिपाही प्रियंका ने प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान पीजीआई सैफई में उसकी मौत हो गई. पीड़िता के परिवार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद को 8 अगस्त को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव हटवा गांव लाया गया, जहां अंतिम दीदार हुए। दफन से पहले शव पुश्तैनी घर (अब मलबा) पर रखा जाएगा, पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
इटावा के आनंदनगर में वैवाहिक विवाद और मानसिक तनाव के चलते विनय यादव नामक युवक ने बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज के बावजूद पत्नी की कथित बेवफाई, तानों और 'नीले ड्रम' कांड जैसी धमकियों से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के इटावा में जमीन के विवाद में खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में चचेरे भाई ने 54 साल के विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिता की मौत का बदला लेने की बात कहता नजर आ रहा है.
Etawah News: इटावा में शादी के महज 20 दिन बाद एक नवविवाहित दंपती का मामला चर्चा में है. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखने के शक में सड़क पर विवाद हुआ, जिसका वीडियो वायरल हो गया. अगले दिन पति ने फांसी लगाकर जान दे दी. पति की मौत की खबर के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया. पुलिस वायरल वीडियो, दोनों पक्षों के बयान और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
इटावा में ब्यूटीशियन कोमल मिश्रा ने चार दोस्तों से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दो मासूम बच्चों की मां कोमल ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर दर्द बयां किया.
UP के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच एक बड़ा एनकाउंट हुआ है. शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग में इटावा एसओजी (SOG) टीम ने दो शातिर बदमाशों को मार गिराया. इस दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में यूपी पुलिस के दो जांबाज सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है.
मौलाना जर्जिस अंसारी भगवान श्रीकृष्ण को पांच वक्त का नमाजी और मुस्लिम बताने वाले विवादित बयान को लेकर विवादों में है. वह मूल रूप से इटावा का रहने वाला है और पहले भी बंगाल चुनाव व दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा के कारण चर्चा में रहा है.
उत्तर प्रदेश के मौलाना जरजिस अंसारी ने भगवान श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताते हुए पांच वक्त की नमाज पढ़ने का दावा किया है. उन्होंने ये भी कहा कि भगवान राम और कृष्ण ने इस्लाम को प्रमोट भी किया है. उनके इस बयान के बाद हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है और कई संगठनों ने मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
यूपी के इटावा में एक मौलाना रहता है जिसे विवाद बयान देने की आदत सी हो गई है. वो अक्सर मजहबी बयान देकर विवाद फैलाता रहता है, लेकिन इस बार मौलाना जरजिश अंसारी ने हद ही कर दी. इस बार उसने हिंदुओं के आराध्य श्रीकृष्ण और श्रीराम को सीधे-सीधे मुस्लिम बताकर नया विवाद ख़डा कर दिया है. इस मौलाना ने हिंदुओं के आराध्य राम-कृष्ण को लेकर जिस तरह का बयान दिया है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.
उत्तर प्रदेश के इटावा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तोडा गांव में प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिन्होंने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था.
UP News: महोबा के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत वीरांगना अवंती बाई लोधी प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार और मंत्री पर बिना नाम लिए निशाना साधा.