scorecardresearch
 

IPS Couple Wedding: हल्दी की रस्म में पिता संग जमकर नाचे संभल SP केके बिश्नोई, 29 मार्च को बरेली की ASP अंशिका वर्मा संग लेंगे फेरे

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. गुरुवार को संभल में उनकी सगाई और रिंग सेरेमनी संपन्न हुई, जिसमें दोनों अफसरों का फिल्मी अंदाज में डांस देखने को मिला. अब बाड़मेर में हल्दी और जोधपुर में रिसेप्शन की तैयारियां तेज हैं.

Advertisement
X
संभल एसपी की हल्दी रस्म (Photo- Screengrab)
संभल एसपी की हल्दी रस्म (Photo- Screengrab)

संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को बाड़मेर में विवाह करेंगे. इस भव्य शादी से पहले गुरुवार को सगाई और रिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ. वहीं, शुक्रवार को हल्दी की रस्म निभाई गई. इस दौरान IPS केके बिश्नोई ने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ डांस किया. इन रस्मों के तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.  

सगाई के दौरान दोनों अफसरों ने परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. केके बिश्नोई ने अपने पिता सुजाना राम बिश्नोई के साथ 'पापा कहते हैं' गाने पर डांस किया. मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता सहित दोनों परिवारों के सदस्य इस खुशी के मौके पर साक्षी बने. 

सगाई में चला फिल्मी गानों का जादू

रिंग सेरेमनी से पहले आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा पूरी तरह फिल्मी रंग में रंगे नजर आए. केके बिश्नोई काला चश्मा लगाकर अंशिका के साथ 'भागम भाग' फिल्म के मशहूर गाने 'सिग्नल... प्यार का सिग्नल' पर थिरकते दिखे. 

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और हाथ उठाकर अपनी खुशी जाहिर की. केके बिश्नोई ने अंशिका को गले भी लगाया, जिसे देखकर वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों से जोड़े का स्वागत किया.

स्टेज परफॉर्मेंस और गोदी में उठाने का वीडियो वायरल

Advertisement

सगाई के बाद देर रात संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ, जहां आईपीएस कपल ने 'चल प्यार करेगी... हां जी हां जी' गाने पर शानदार स्टेज परफॉर्मेंस दी. इस दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को अपनी गोदी में उठा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पूरे कार्यक्रम में मस्ती भरा माहौल रहा और दोनों अफसरों ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत का जश्न मनाया.

बाड़मेर में हल्दी और जोधपुर में होगा रिसेप्शन

27 मार्च को बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' पर हल्दी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गय. यहां परिवार के लोगों ने कृष्ण कुमार बिश्नोई को हल्दी लगाई और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया. 29 मार्च को बाड़मेर में ही ये दोनों अफसर सात फेरे लेकर एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे. शादी के बाद 30 मार्च को जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement