अंशिका वर्मा (Anshika Verma) उत्तर प्रदेश कैडर की एक तेज-तर्रार और चर्चित आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली और मजबूत फैसलों से खास पहचान बनाई है. वह इस समय बरेली जिले में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं.
अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई यहीं से पूरी की. बचपन से ही वह पढ़ाई में तेज थीं और सिविल सर्विस में जाने का सपना देखती थीं. परिवार का पूरा सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा, खासकर उनके पिता अनिल वर्मा ने उनके लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
अंशिका ने साल 2020 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल की. इसके बाद उन्होंने आईपीएस जॉइन किया और उत्तर प्रदेश कैडर में अपनी सेवा शुरू की. शुरुआत से ही उन्होंने अपने काम में गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाई, जिससे उनकी अलग पहचान बनी.
बरेली में एसपी साउथ के तौर पर अंशिका वर्मा ने कई बड़े और संवेदनशील मामलों को संभाला है. इनमें ड्रग तस्करी, हत्या और संगठित अपराध जैसे केस शामिल हैं. उनकी तेज कार्रवाई और मामलों को जल्दी सुलझाने की क्षमता के कारण लोग उन्हें “लेडी सिंघम” के नाम से भी जानते हैं.
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “वीरांगना यूनिट” नाम की एक खास महिला कमांडो टीम भी बनाई, जो महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है.
अंशिका वर्मा की सबसे बड़ी ताकत उनकी सख्त और निष्पक्ष कार्यशैली है. वह अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा सक्रिय रहती हैं. उनकी इसी कार्यशैली के कारण उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार से भी सराहना मिल चुकी है.
अंशिका वर्मा सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपने काम, पुलिस अभियान और जागरूकता से जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं. हालांकि, वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करतीं.
उन्होंने 29 मार्च 2026 को आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ जोधपुर में शादी की.
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी हो गई है. शादी के बाद ससुराल पहुंचीं नई नवेली दुल्हन अंशिका की पहली तस्वीरें सामने आई हैं.
आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से हुई है. उनकी मेहंदी सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके हाथों पर लगी खूबसूरत 'कृष्णा' नाम की मेहंदी और उनका ग्रेसफुल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा की सगाई का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
IAS vs IPS: जोधपुर में कल 29 मार्च को आईपीएस केके बिश्नोई के साथ विवाह बंधन में बंधीं अंशिका वर्मा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वो संकल्प, 'IPS तो बन गई, पर अब IAS की बारी है'. क्या शादी के बाद बदल जाएगा पावर गेम?
यूपी कैडर के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की भव्य शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बारात से पहले केके बिश्नोई ने बिश्नोई समाज की ऐतिहासिक 'दूध पिलाई' की रस्म निभाई. आइए जानते हैं कि इस परंपरा का इतिहास और इसकी खासियत क्या है.
संभल के एसपी आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की जोधपुर में हुई शाही शादी चर्चा में है. जयमाला के दौरान अंशिका ने मजेदार अंदाज में पहले हाथ पकड़ा, फिर गले पर हाथ लगाया, इसके बाद केके घुटनों पर बैठे और वरमाला पहनाई गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. बाड़मेर से निकली बारात, संगीत-मेहंदी और फिल्मी डांस ने शादी को और खास बना दिया.
संभल के एसपी आईपीएस केके बिश्नोई अपनी शादी में गोरखपुर के 'पांडेय जी' की रेंज रोवर (UP53FA0009) से दुल्हन लेने पहुंचे, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. बाड़मेर से जोधपुर तक निकली बारात में घोड़ी के बाद लग्जरी कार की एंट्री चर्चा में रही. केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की यह शादी शाही रस्मों, डांस और वायरल वीडियो के चलते ट्रेंड में है.
IPS Couple Marriage: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा आज 29 मार्च को विवाह बंधन में बंध रहे हैं. राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित इस भव्य शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में दोनों अफसरों का फिल्मी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
यूपी कैडर की चर्चित जोड़ी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ही अधिकारी अपनी कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. यहां हम आपको उनकी सगाई और हल्दी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं.
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. गुरुवार को संभल में उनकी सगाई और रिंग सेरेमनी संपन्न हुई, जिसमें दोनों अफसरों का फिल्मी अंदाज में डांस देखने को मिला. अब बाड़मेर में हल्दी और जोधपुर में रिसेप्शन की तैयारियां तेज हैं.
IPS कपल संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी सोशल मीडिया पर छा गई है. 'हां जी-हां जी' गाने पर बिश्नोई ने अंशिका को गोदी में उठाया तो महफिल झूम उठी. भोजपुरी गाने 'हीरेाइन हो हीरोइन गुलाब जइसन खिलल बाड़ू' और 'सिग्नल... प्यार का सिग्नल' पर किए डांस भी खूब पसंद किया जा रहे हैं.
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कार्यक्रम में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई और डांस के दौरान केके बिश्नोई ने अंशिका को गोदी में उठाकर सबका दिल जीत लिया. “चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी...” गाने पर उनकी केमिस्ट्री चर्चा में है. 29 मार्च को बाड़मेर में दोनों शादी करेंगे.
IPS KK Bishnoi And Anshika Verma Wedding: उत्तर प्रदेश के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की अंशिका वर्मा, जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं. राजस्थान में होने जा रहे इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह के लिए एसपी केके बिश्नोई ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया है.
UPSC Success Story: राजस्थान के बाड़मेर से निकले कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की और संयुक्त राष्ट्र (UN) में शानदार सैलरी वाली नौकरी हासिल की, लेकिन देश सेवा के जुनून में सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और आईपीएस अधिकारी बने.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और संभल के तेजतर्रार एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही बरेली की एसपी अंशिका वर्मा के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं. राजस्थान में होने वाले इस भव्य वैवाहिक समारोह में यूपी पुलिस के दो सबसे चर्चित चेहरे एक-दूजे के जीवनसाथी बनेंगे.
यूपी कैडर के दो जांबाज आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं. अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मशहूर यह जोड़ी 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में सात फेरे लेगी, जिसकी तैयारियां अब जोर-शोर से शुरू हो गई हैं.