कृष्ण कुमार बिश्नोई (Krishna Kumar Bishnoi), जिन्हें आमतौर पर केके बिश्नोई के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. राजस्थान के बाड़मेर में जन्मे बिश्नोई ने अपने दम पर एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की प्रतिष्ठित सेवा में जगह बनाई. उन्होंने 29 मार्च 2026 को आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के साथ जोधपुर में शादी की.
बाड़मेर जैसे साधारण इलाके से आने वाले के.के. बिश्नोई ने शुरू से ही पढ़ाई पर ध्यान दिया. उन्होंने स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की और इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी शुरू की. कठिन मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने आईपीएस बनने का सपना पूरा किया.
आईपीएस बनने के बाद बिश्नोई ने उत्तर प्रदेश में अपनी सेवा शुरू की. अपनी तेज कार्यशैली और सख्त रवैये के कारण उन्होंने जल्दी ही पहचान बना ली.
जनवरी 2026 तक वह संभल जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में तैनात हैं. यहां उन्होंने कई बड़े मामलों को सुलझाकर अपनी क्षमता का परिचय दिया है.
के.के. बिश्नोई ने अपने कार्यकाल में कई वित्तीय घोटालों और अपराध से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की. उनकी अगुवाई में पुलिस ने अवैध संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई की, जिससे अपराधियों में डर का माहौल बना.
पहले गोरखपुर में तैनाती के दौरान भी उन्होंने अवैध संपत्ति जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की थी. इस काम के लिए उन्हें डीजीपी का रजत पदक भी मिला.
उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उन्हें कई सम्मान मिले हैं. संभल में वित्तीय घोटालों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सेवा पुलिस पदक (यूपी) और प्लेटिनम प्रशस्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
बिजनौर में पुलिस ने लोगों को मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर कथित तौर पर पैसे वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले लोगों के विवाद और पुरानी रंजिश की जानकारी जुटाते थे, फिर समझौते के नाम पर रकम मांगते थे. मांग पूरी न होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया जाता था. मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
IPS KK Bishnoi: बिजनौर में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस का बड़ा अभियान जारी है. 6 सितंबर तक धार्मिक स्थलों से 2509 लाउडस्पीकर हटाए गए, जिनमें मस्जिदों से 1323, मंदिरों से 1116 और गुरुद्वारों से 70 शामिल हैं.
संभल के SP रहे IPS केके बिश्नोई की विदाई के दौरान जब उनकी आंखों से आंसू छलके तो पास बैठे DM अंकित खंडेलवाल भी खुद को नहीं संभाल सके. यह भावुक पल अब चर्चा में है. लेकिन आखिर कौन हैं IAS अंकित खंडेलवाल? 2017 बैच के IAS और UPSC में 41वीं रैंक हासिल करने वाले खंडेलवाल पहले IPS भी रह चुके हैं.
IPS KK Bishnoi Emotional Farewell: संभल के चर्चित SP केके बिश्नोई की विदाई का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है. बिजनौर तबादले पर जब पुलिस लाइन में विदाई समारोह हुआ तो 24 नवंबर की हिंसा को याद कर केके बिश्नोई रो पड़े. वहीं उनकी आईपीएस पत्नी अंशिका वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खास संदेश लिखा है...
संभल के चर्चित एसपी केके बिश्नोई का तबादला बिजनौर कर दिया गया। 22 अगस्त को आयोजित विदाई समारोह में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला और खुद भी भावुक हो गए।
संभल में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की एक अनोखी कांवड़ चर्चा में है. बृजघाट से 41 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने कांवड़ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल SP IPS केके बिश्नोई की तस्वीर लगाई. कांवड़िए हर हर महादेव के साथ योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद और केके बिश्नोई की जय के नारे लगाते नजर आए. संभल पहुंचने पर मुस्लिम युवकों ने फूल बरसाकर कांवड़ियों का स्वागत किया.
बरेली की एसपी अंशिका वर्मा और संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का प्रयागराज में रिसेप्शन हुआ. शादी के मूंछ वाले लुक के बाद बिश्नोई अब क्लीन शेव अवतार में नजर आए.
IPS अंशिका वर्मा की जोधपुर में हुई शाही शादी चर्चा में है. खाकी से हटकर उनके पारंपरिक लुक ने सबका ध्यान खींचा. विदाई, रिसेप्शन, ससुराल और स्टेशन हर मौके पर अलग अंदाज दिखा.
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी हो गई है. शादी के बाद ससुराल पहुंचीं नई नवेली दुल्हन अंशिका की पहली तस्वीरें सामने आई हैं.
आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई से हुई है. उनकी मेहंदी सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनके हाथों पर लगी खूबसूरत 'कृष्णा' नाम की मेहंदी और उनका ग्रेसफुल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा की सगाई का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
IAS vs IPS: जोधपुर में कल 29 मार्च को आईपीएस केके बिश्नोई के साथ विवाह बंधन में बंधीं अंशिका वर्मा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वो संकल्प, 'IPS तो बन गई, पर अब IAS की बारी है'. क्या शादी के बाद बदल जाएगा पावर गेम?
यूपी कैडर के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की भव्य शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बारात से पहले केके बिश्नोई ने बिश्नोई समाज की ऐतिहासिक 'दूध पिलाई' की रस्म निभाई. आइए जानते हैं कि इस परंपरा का इतिहास और इसकी खासियत क्या है.
जोधपुर में हुई आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी में रस्म, परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत संगम देखने को मिला. एक ओर केके पूरे समारोह में राजस्थानी शाही अंदाज में नजर आए, तो फेरों के बाद अंशिका भी बिश्नोई समाज की परंपरा में ढली दिखीं. उनका लाल-नारंगी राजस्थानी परिधान, पारंपरिक गहने और सादगी भरा मेकअप लोगों का ध्यान खींचता रहा.
संभल के एसपी आईपीएस केके बिश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की जोधपुर में हुई शाही शादी चर्चा में है. जयमाला के दौरान अंशिका ने मजेदार अंदाज में पहले हाथ पकड़ा, फिर गले पर हाथ लगाया, इसके बाद केके घुटनों पर बैठे और वरमाला पहनाई गई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. बाड़मेर से निकली बारात, संगीत-मेहंदी और फिल्मी डांस ने शादी को और खास बना दिया.
संभल के एसपी आईपीएस केके बिश्नोई अपनी शादी में गोरखपुर के 'पांडेय जी' की रेंज रोवर (UP53FA0009) से दुल्हन लेने पहुंचे, जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. बाड़मेर से जोधपुर तक निकली बारात में घोड़ी के बाद लग्जरी कार की एंट्री चर्चा में रही. केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की यह शादी शाही रस्मों, डांस और वायरल वीडियो के चलते ट्रेंड में है.
IPS Couple Marriage: यूपी कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी, संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा आज 29 मार्च को विवाह बंधन में बंध रहे हैं. राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित इस भव्य शादी के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों में दोनों अफसरों का फिल्मी और पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
यूपी कैडर की चर्चित जोड़ी IPS केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ही अधिकारी अपनी कार्यशैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. यहां हम आपको उनकी सगाई और हल्दी की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें दिखा रहे हैं.
संभल के SP कृष्णा बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी की चर्चा हर ओर हो रही है. लेकिन उससे भी ज्यादा चर्चा हो रही है उनकी डिग्री और UPSC परीक्षा में मिले रैंक की .
संभल के एसपी केके बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा 29 मार्च को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं. गुरुवार को संभल में उनकी सगाई और रिंग सेरेमनी संपन्न हुई, जिसमें दोनों अफसरों का फिल्मी अंदाज में डांस देखने को मिला. अब बाड़मेर में हल्दी और जोधपुर में रिसेप्शन की तैयारियां तेज हैं.
IPS कपल संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी सोशल मीडिया पर छा गई है. 'हां जी-हां जी' गाने पर बिश्नोई ने अंशिका को गोदी में उठाया तो महफिल झूम उठी. भोजपुरी गाने 'हीरेाइन हो हीरोइन गुलाब जइसन खिलल बाड़ू' और 'सिग्नल... प्यार का सिग्नल' पर किए डांस भी खूब पसंद किया जा रहे हैं.