scorecardresearch
 

सहारनपुर में शादीशुदा प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश… पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए को उतारा मौत के घाट

सहारनपुर के चर्चित आशु हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामले में मृतक की प्रेमिका रूबी और उसके पुराने प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ने आरोप कबूल कर लिया है.

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में आरोपी.  (Photo: Rahul Kumar/ITG)
पुलिस गिरफ्त में आरोपी. (Photo: Rahul Kumar/ITG)

सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के चर्चित आशु हत्याकांड का पुलिस ने करीब पांच महीने बाद खुलासा कर दिया है. इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक की प्रेमिका रूबी और उसके पुराने प्रेमी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ही आरोपी शादीशुदा बताए जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

शराब पिलाने के बाद की थी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला मकदूम जहां सराय बड़ा बगड़ निवासी 30 वर्षीय आशु का शव 13 नवंबर 2025 को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा नाले में पानी में मिला था.मृतक के भाई सचिन सैनी की तहरीर पर थाना नानौता में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. करीब पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में डबल मर्डर...कमरे में मां की और बाहर मिली बेटे की लाश, दोनों के गले पर निशान

जांच में पता चला कि आरोपी महिला रूबी का पहले से गांव रंगेल निवासी सोनू के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन सोनू की शादी हो जाने के बाद दोनों के बीच दूरी आ गई. इसी दौरान रूबी की नजदीकियां मोहल्ले में रहने वाले आशु से बढ़ गईं. कुछ समय बाद रूबी और सोनू फिर से मिलने लगे, जिसके चलते आशु दोनों के बीच बाधा बन गया.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक 12 नवंबर 2025 की रात रूबी और सोनू ने योजना बनाकर आशु को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर बुलाया. वहां उसे शराब पिलाई गई और जब वह नशे में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसे पुल से नीचे पानी में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई.

हत्या के बाद तालाब में फेंक दिया था फोन

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक से गंगोह की ओर फरार हो गए.घटना के बाद रूबी आशु का मोबाइल भी अपने साथ ले गई और गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने मोबाइल की तलाश की, लेकिन अभी तक बरामद नहीं हो सका है. फिलहाल थाना नानौता पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement