scorecardresearch
 

सहारनपुर: जिम ट्रेनर शहजाद ने लड़की को प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर किया रेप, साथी मुकर्रम करता था रेकी, दोनों अरेस्ट

सहारनपुर की बिहारीगढ़ पुलिस ने जिम ट्रेनर शहजाद और उसके साथी मुकर्रम को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी शहजाद पर पीड़िता को प्रोटीन में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और मुकर्रम पर रेकी करने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को बुग्गावाला रोड से दबोचकर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी (Photo- ITG)
सहारनपुर पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी (Photo- ITG)

यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने रेप मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार, साल 2025 में आरोपी शहजाद ने उसको प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. जबकि, उसका साथी मुकर्रम लगातार पीड़िता की रेकी कर आरोपी की मदद कर रहा था. इस मामले में थाना बिहारीगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. युवती को नशीला पदार्थ देने वाला आरोपी जिम ट्रेनर है. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के निगरानी में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की. पुलिस ने बुग्गावाला रोड से दोनों वांछित आरोपियों को दबोच लिया. इलाके में इस मामले की चर्चा है. 

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शहजाद और मुकर्रम के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है. 

सागर जैन एसपी देहात में जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च को थाना बिहारीगढ़ पर एक युवती द्वारा तहरीर दी गई थी. जिसमें उसने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.  जो आरोपी का साथी है वह उसका पीछा करता है. तहरीर थाने पर मिलते ही तुरंत मुकदमा पंजीकृत किया गया. अब दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और उसके बयान लिखे गए हैं. प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement