scorecardresearch
 

गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर बैठाकर लाया था... उमेश पाल हत्याकांड के 5 लाख के इनामी अरमान की प्रयागराज कोर्ट में पेशी

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के 5 लाख के इनामी शूटर अरमान को सोमवार के दिन प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा. गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लाने और शाइस्ता का करीबी रहने वाले अरमान को वारंट-B पर लाया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
X
अतीक की पत्नी शाइस्ता का साया बनकर रहता था अरमान.(Photo:ITG)
अतीक की पत्नी शाइस्ता का साया बनकर रहता था अरमान.(Photo:ITG)

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े एक बड़े और अहम मामले में प्रयागराज पुलिस को बड़ी सफलता मिलने जा रही है. हत्याकांड के वक्त मुख्य साजिशकर्ताओं और शूटरों का साथ देने वाले 5 लाख रुपये के इनामी आरोपी अरमान को सोमवार यानी कल प्रयागराज की अदालत में पेश किया जाएगा. बिहार पुलिस उसे अदालती आदेश और वारंट-B के तहत प्रयागराज ला रही है.

उमेश पाल हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और STF ने अरमान पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. प्रयागराज पुलिस ने आरोपी अरमान को कस्टडी में लेने और मामले में पूछताछ के लिए अदालत से वारंट-B जारी करवाया था.

वारदात के समय गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लेकर पहुंचा था अरमान

24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के सुलेम सराय इलाके में हुए सनसनीखेज उमेश पाल हत्याकांड में अरमान की भूमिका बेहद अहम थी. वारदात के समय का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, उसमें अरमान ही खूंखार बमबाज गुड्डू मुस्लिम को अपनी बाइक पर पीछे बैठाकर मौके पर लाया था.

वारदात को अंजाम देने और ताबड़तोड़ बमबाजी करने के बाद अरमान गुड्डू मुस्लिम को लेकर ही बाइक से मौके से फरार हो गया था.

शाइस्ता का 'बॉडीगार्ड' और अतीक गैंग का राजदार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अरमान अतीक अहमद के परिवार का बेहद करीबी और विश्वस्त गुर्गा रहा है. वह माफिया अतीक की पत्नी और 50 हजार रुपये की इनामी शाइस्ता परवीन के साथ हमेशा साए की तरह तैनात रहता था. शाइस्ता के सभी मूवमेंट, बैठकों और सुरक्षा की जिम्मेदारी अरमान ही संभालता था.

Advertisement

STF के खौफ से बिहार में कटवाई थी जमानत

उमेश पाल की निर्मम हत्या के बाद जब यूपी पुलिस और एसटीएफ ने अरमान की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की और उस पर 5 लाख का इनाम घोषित किया, तो वह यूपी से भागकर बिहार चला गया.

STF के एनकाउंटर के खौफ से बचने के लिए अरमान ने बिहार में अपने एक पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में अपनी जमानत रद्द करवाई और चुपचाप अदालत में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया, ताकि वह यूपी पुलिस की पहुंच से दूर रह सके.

अब प्रयागराज पुलिस कोर्ट से रिमांड और कस्टडी हासिल कर अरमान से उमेश पाल मर्डर केस, फरार शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम के ठिकानों के बारे में कड़ी पूछताछ करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement