राष्ट्रीय एकता दिवस के खास मौके पर आयोजित एकता परेड में भारतीय सुरक्षा बलों का अदम्य साहस और शौर्य देखने को मिला. इस परेड में सीआरपीएफ की नारी शक्ति ने अपने हैरतअंगेज बाइक स्टंट्स और फॉर्मेशन से सभी का दिल जीत लिया. परेड के दौरान विभिन्न संदेशों के साथ महिला राइडर्स ने अपनी ताकत और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन किया.