अतीक अहमद (Atiq Ahmed) पूर्व सांसद था (Former MP). उसपर उमेश पाल की हत्या करवाने का आरोप था (Umesh Pal Murder Case). उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) बहुजन समाज पार्टी (BSP Leader) की नेता हैं. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को अस्पताल ले जाते हुए पुलिस घेरे में तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी (Atiq Ahmed Murder). इससे दो दिन पहले अतीक के बेटे असद को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था.
अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की एक याचिका में उमेश पाल हत्याकांड की सीबीआई से जांच करवाने की मांग रखी है. इस अर्जी में हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच कराने की बात भी रखी जाएगी. दूसरी अर्जी अरेस्ट स्टे को लेकर दाखिल करने की तैयारी है (Shaista Parveen Case).
अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल (Sabarmati Jail, Gujarat) में बंद था, साथ ही, उनके परिवार के अन्य सदस्य भी अलग - अगल मामलों में जेल में बंद हैं (Atiq Ahmed in Jail). अतीक का भाई अशरफ बरेली जेल में बंद था. उसका बड़ा बेटा मोहम्मद उमर लखनऊ जेल में बंद है और छोटा बेटा अली अहमद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है (Atiq Ahmed Sons in Jail). उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के और दो बेटे एहजम और अबान पुलिस की हिरासत में हैं (Atiq Ahmed Son in Umesh Murder Case).
अतीक अहमद का जन्म 10 अगस्त 1962 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था (Atiq Ahmed Born). उसने 1979 में 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी. अतीक अहमद के पिता का नाम हाजी फिरोज अहमद था. अतीक अहमद ने 1996 में शाइस्ता परवीन से शादी की (Atiq Ahmed Wife), जिनसे अतीक के पांच बच्चे हैं. अतीक अहमद पर 100 से ज्यादा केस दर्ज थे. इसमें हत्या और अपहरण के केस शामिल हैं.
प्रयागराज के चर्चित कसारी-मसारी इलाके का नाम बदलकर श्रीकृष्णपुरी कर दिया गया है. कभी माफिया अतीक अहमद के दबदबे के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में अब बीजेपी के बैनर और पोस्टर नजर आते हैं.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में 7.62 मिमी के सात राउंड दागे गए. पुलिस को तुर्की की जिगाना पिस्तौल का शक है. इसी का इस्तेमाल सिद्धू मूसेवाला, अतीक अहमद, बाबा सिद्दीकी के मर्डर में हुआ था.
कसारी-मसारी से कृष्णपुरी तक का यह सफर केवल पते का बदलाव नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में ध्वस्त हो चुके माफियाराज के मलबे पर सुशासन, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐसा शिलान्यास है, जो आने वाले दशकों तक याद किया जाएगा.
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया अतीक अहमद पर बड़ा हमला बोलते हुए घोषणा की कि 'कसारी-मसारी' को अब 'कृष्णपुरी' के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि माफिया के नाम से अब किसी इलाके की पहचान नहीं होगी. शारदीय नवरात्र के अवसर पर इस क्षेत्र में 602 नए आवासों और टाउनशिप का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.
Prayagraj Umesh Pal Case: उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी शूटर अरमान बिहारी की प्रयागराज कोर्ट में पेशी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने वापस बिहार की गया जेल भेजा. गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन के राज खोल सकता है अरमान. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और 5 लाख के इनामी रहे अरमान को करीब साढ़े तीन साल बाद गया जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है. गुड्डू मुस्लिम के साथ उसकी नजदीकी और शाइस्ता परवीन के करीब रहने की वजह से उसकी पूछताछ अहम मानी जा रही है. पुलिस की कस्टडी में अरमान से गुड्डू मुस्लिम की फरारी, शाइस्ता के संभावित ठिकानों और हत्याकांड से जुड़े अनसुलझे सवालों पर पूछताछ हो सकती है.
Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड के 5 लाख के इनामी शूटर अरमान को सोमवार के दिन प्रयागराज कोर्ट में पेश किया जाएगा. गुड्डू मुस्लिम को बाइक पर लाने और शाइस्ता का करीबी रहने वाले अरमान को वारंट-B पर लाया जा रहा है. पढ़ें पूरी खबर.
उमेश पाल हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहा 5 लाख रुपये का इनामी आरोपी अरमान उर्फ अरमान बिहारी बिहार की जेल में बंद मिला है. पुलिस उसे अतीक अहमद गिरोह से जुड़ा और हत्याकांड का शूटर बताती है. 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या हुई थी.
प्रयागराज में PDA ने देर रात अवैध गौशाला पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. कछार इलाके में हुई इस कार्रवाई का संबंध अतीक अहमद के करीबी बताए जाने वाले आबिद प्रधान के परिवार से बताया जा रहा है.
उमेश पाल शूटआउट केस में बयान दर्ज कराने के लिए माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाया गया. कौशांबी में सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस ने उसके काफिले और भाई अहजम की गाड़ी को रोककर पूछताछ की. बाद में चेकिंग पूरी कर काफिले को जाने दिया गया.
झांसी जेल से अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस में कोर्ट पेशी के लिए प्रयागराज लाया गया. कौशांबी की सैनी कोतवाली के पास पुलिस ने सुरक्षा के तहत काफिले में शामिल वाहनों की चेकिंग की. इसी दौरान अतीक अहमद के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी भी रोकी गई और पूछताछ हुई. जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उसे जाने दिया. अली के कोर्ट में बयान दर्ज किए गए.
प्रयागराज के लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवंटित किए गए हैं. इस जमीन पर बने 76 फ्लैटेस में रहने वाले परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव मनाएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है. सपा ने इसे लेकर बीजेपी पर ध्रुवीकरण की राजनीति का आरोप लगाया है.
अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर की जमानत याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दी. यह पूरा मामला रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के एक केस से जुड़ा है. पढ़ें पूरी कहानी.
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर नज्म पढ़ते नजर आ रहा है. झांसी में सड़क हादसे में अबान की मौत के बाद सामने आया यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.
प्रयागराज में टेंपो-टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी से कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जावेद और जुबैर अहमद ने खुद को अतीक अहमद का गुर्गा बताकर रकम मांगी और इनकार करने पर मकान में मरम्मत न करने देने तथा जान से मारने की धमकी दी।
लखनऊ में अतिक्रमण, गंदगी और अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया, तो लोगों ने नगर निगम की टीम के साथ-साथ पुलिस को भी ना सिर्फ पीटा, बल्कि लहूलुहान कर दिया. अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम को घेरकर, उनपर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, लोहे की जंजीर से हमला किया. हमलावरों का अतीक अहमद कनेक्शन भी सामने आया है. देखें 10 तक.
प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के करीबी बिल्डर जेपी दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की अवैध संपत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क कर ली है.
लखनऊ में पुलिस और नगर निगम की टीम पर मंगलवार को जानलेवा हमले कर दिया गया. इस केस में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है. करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक दो महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश में लगी है.
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद सिराथू से अपना दल (कमेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल हटवा गांव पहुंचीं. उन्होंने अतीक अहमद के बेटे एहजम और परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान किया.
अतीक अहमद के बेटे के सियासी डेब्यू की चर्चा इन दिनों तेज है. अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान के जनाजे में उमड़ी भीड़ के बाद बड़े बेटे उमर के चुनावी मैदान में उतरने के कयास लगाए जाने लगे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि क्या अपने पिता की परंपरागत सीट रही प्रयागराज पश्चिम सीट से ही किस्मत आजमाएंगे या फिर कोई नई सीट होगी.
8 अगस्त को प्रतापगढ़ के कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर अतीक अहमद के बेटे उमर अहमद के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. टोल देने से मना करते हुए समर्थकों ने बैरियर तोड़ दिया, कर्मचारियों से गाली-गलौज की और उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो गाड़ियां सीज कर दी हैं.