विपक्ष की ओर से आयोजित मॉक संसद में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, जो लोकतंत्र और संविधान पर एक बड़ा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्थाएं दबाव में काम कर रही हैं. राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि जब विपक्ष को संसद के भीतर अपनी आवाज उठाने की अनुमति नहीं दी जाती है, तो उन्हें जनता के मंच और मॉक संसद के जरिए अपनी बात रखनी पड़ती है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के युवा, किसान और आम नागरिक इस स्थिति को समझ रहे हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नया राजनीतिक माध्यम सड़कों पर दिखाई देगा.