scorecardresearch
 

10 मीटर वाली 18 रुपये में... होलसेल में कितने की हैं दिवाली की डेकोरेशन लाइट्स?

अगर आप भी इस दिवाली कम बजट में घर को जगमग करना चाहते हैं तो जान लीजिए ये सजावटी लाइटें होलसेल बाजार में कितने रुपये की मिल रही हैं.

Advertisement
X
दिवाली की डेकोरेशन लाइट्स की प्राइज 18 रुपये में शुरू है. (Photo: PTI)
दिवाली की डेकोरेशन लाइट्स की प्राइज 18 रुपये में शुरू है. (Photo: PTI)

दिवाली के लिए बाजार सज गए हैं. हर तरफ जगमग करती लाइटें नजर आ रही हैं. दुकान से लेकर घर भी लाइटों से सजने लगे हैं. जब भी दिवाली आती है तो सबसे ज्यादा चर्चा होती है कि इस बार घर पर कौनसी लाइट लगाई जाए और कहां से खरीदी जाए. अगर आप भी घर के लिए लाइटें खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको बताते हैं कि दिल्ली के सदर बाजार में उनकी रेट क्या है और होलसेल में कितने सस्ते में ये लाइटें मिल रही हैं. इसी बीच, दुकानदारों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि इस साल इन लाइटों के कितने रेट हैं. 

दुकानदारों के अनुसार, दिवाली की सजावट के लिए कई तरह की लाइट और झालर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत लंबाई, डिजाइन और क्वालिटी के हिसाब से अलग-अलग है. उनके मुताबिक, सिंगल कलर लाइट की शुरुआती कीमत 18 रुपये है, जिसमें 10 मीटर लाइट मिलती है. वहीं, 15 मीटर लाइट की कीमत 30 रुपये और हाई ग्लो क्वालिटी वाली 15 मीटर लाइट की कीमत 36 रुपये बताई गई है. इसके अलावा 20 मीटर लाइट 46 रुपये और 30 मीटर लाइट 65 रुपये में मिलती है. दुकानदार दूसरी क्वालिटी में 15 मीटर लाइट 65 रुपये, 20 मीटर 80 रुपये और 30 मीटर 100 रुपये में देने की बात कह रहे हैं. 

मल्टी कलर लाइट की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 28 रुपये है, जिसमें 10 मीटर लाइट मिलती है. वहीं, 15 मीटर मल्टी कलर लाइट की शुरुआती कीमत 40 रुपये बताई गई है. दुकानदार के मुताबिक, इन लाइटों में कई रंगों के विकल्प मिलते हैं. इसके अलावा 30 मीटर की एक झालर 70 रुपये और दूसरी क्वालिटी की 30 मीटर झालर 75 रुपये में उपलब्ध है. 40 मीटर की लाइट की कीमत 120 रुपये बताई गई है. वहीं, 90 मीटर की पीली झालर 230 रुपये और दूसरी वैरायटी की 90 मीटर झालर 250 रुपये में मिलती है.

Advertisement

दुकानदारों के अनुसार, उनके यहां लंबी झालरों की भी कई वैरायटी उपलब्ध हैं. इनमें 75 मीटर, 80 मीटर, 90 मीटर और 100 मीटर तक की झालर शामिल हैं. एक 90 मीटर की झालर की कीमत 300 रुपये भी बताई गई है. दुकानदार का दावा है कि उनके यहां 10 मीटर से लेकर 120 मीटर तक की झालर मिल सकती हैं. इनकी कीमत बल्ब की संख्या और क्वालिटी के हिसाब से बदलती है.

क्रिस्टल लाइट की वैरायटी में 50 मीटर की लाइट 100 रुपये में दिखाई गई. वहीं, 40 मीटर की क्रिस्टल लाइट की कीमत अलग-अलग क्वालिटी के हिसाब से 300 और 400 रुपये बताई गई. दुकानदार ने बताया कि इनमें कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं. कुछ लाइटों में हीरे जैसी डिजाइन भी देखने को मिलती है.

मीटर के हिसाब से मिलने वाली लाइटों के अलावा दुकान में कई तरह के फैंसी डेकोरेशन आइटम भी मौजूद हैं. दुकानदार के मुताबिक, लक्ष्मी-गणेश वाली लाइट की शुरुआती कीमत 45 रुपये है. इसके अलग-अलग डिजाइन 75, 90, 130 और 140 रुपये तक में उपलब्ध हैं. झूमर की कीमत 60 रुपये से शुरू होती है. इसके बाद 80, 100, 120, 150, 180 और 250 रुपये तक के झूमर दिखाए गए. बड़े साइज और फैंसी डिजाइन वाले झूमर की कीमत 450 रुपये तक बताई गई है.

Advertisement

इसके अलावा फैंसी लाइट और लालटेन की शुरुआती कीमत 65 रुपये बताई गई. एक लालटेन 100 रुपये और दूसरे डिजाइन की फैंसी लाइट 180 रुपये में दिखाई गई. वहीं, 120 रुपये में क्रैकर्स और बेल डिजाइन वाली लाइट, 130 रुपये में घासरी लाइट और 250 रुपये में क्रिस्टल डिजाइन वाली लाइट उपलब्ध होने की बात कही गई. टच लैंप की कीमत 6 से 8 रुपये तक बताई गई है, जबकि सामान्य बल्ब की शुरुआती कीमत 20 रुपये है. दुकान में 40, 60 और 80 रुपये तक के दूसरे बल्ब और फोल्डेबल फैन वाली लाइट भी दिखाई गई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement