scorecardresearch
 

सिद्धार्थनगर: फिरोज के प्यार में पागल हुई पूजा, विरोध पर पति को चारपाई पर बांधकर जिंदा जलाया; साढ़ू बनकर घर आता था आशिक

Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में अवैध संबंधों के विरोध पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. दोनों ने सोते समय पति को चारपाई से बांधकर आग लगा दी. गंभीर हालत में पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
पति के विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश. (Photo: Representational)
पति के विरोध करने पर पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के रेहरा गांव में पूजा गौतम नामक महिला ने अपने प्रेमी फिरोज के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. उसने अपने 28 वर्षीय पति लालजी गौतम को सोते समय चारपाई से बांधकर और ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर जिंदा जला दिया. अवैध संबंधों का राज खुलने और विरोध करने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. गंभीर रूप से झुलसे लालजी का बस्ती के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने लालजी के पिता घम्माल प्रसाद की शिकायत पर मामला दर्ज कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को स्थानीय बस स्टॉप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

साढ़ू बनकर दो साल से घर आ रहा था प्रेमी

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि लालजी गौतम और पूजा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके सात व चार साल के दो बच्चे हैं. पूजा का फिरोज नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 

किसी को शक न हो, इसलिए फिरोज पिछले दो साल से पूजा का साढ़ू (जीजा) बनकर उसके घर आता-जाता था. 21 मई को लालजी को पता चल गया कि फिरोज का उनकी पत्नी से कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, जिसके बाद घर में तनाव बढ़ गया.

चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने बुझाई आग

विवाद के बाद उसी रात जब लालजी सो रहा था, तब पूजा और फिरोज ने उसे चारपाई से बांधकर आग के हवाले कर दिया. लालजी की चीखें सुनकर परिवार के लोग मौके पर भागे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था. क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement