सिद्धार्थनगर (Siddharth Nagar) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय सिद्धार्थ नगर शहर है. यह बस्ती मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,895 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
सिद्धार्थनगर जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, डुमरियागंज (Lok Sabha constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक सिद्धार्थनगर की जनसंख्या (Population) 26 लाख से ज्यादा है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 884 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 976 है. सिद्धार्थनगर की 59.25 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 70.92 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 47.41 फीसदी है (Siddharth Nagar literacy).
यह जिला ऐतिहासिक शाक्य राज्य के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है, जो नौगढ़ से 18 किमी दूर पिपरहवा में स्थित है. यहां में पल्टादेवी का प्राचीन मंदिर है. सिद्धार्थनगर जिला बौद्ध धर्म का बहुत बड़ा पर्यटन स्थल है. यहां पर भगवान बुद्ध का राजमहल स्थित है. इस जिले में ही सिद्धार्थ विश्वविद्यालय है (Tourism).
इस जिले की प्रमुख नदियां राप्ती, बूढ़ी राप्ती और बाणगंगा हैं. इस जिले में चार रेलवे स्टेशन नौगढ़, बढ़नी, शोहरतगढ और उसका है. यहां की मुख्य भाषा हिन्दी, अवधी, उर्दू और भोजपुरी है. सिद्धार्थ नगर की मुख्य व्यवसाय कृषि है. इस जिले की मिट्टी उपजाऊ है जिसके कारण यहां पर चावल, गेहूं और गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है (Language).
सिद्धार्थनगर जिले में फर्जी अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्र के आधार पर साल 2010 से सरकारी नौकरी कर रही प्रिंसिपल सुनैना गौड़ को बीएसए शैलेश कुमार ने बर्खास्त कर दिया है. जिला प्रशासन और हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब विभाग द्वारा वेतन रिकवरी और एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है.
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में विजयदशमी की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान बजाए जा रहे तेज डीजे के वाइब्रेशन की वजह से 3 दिन के नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बेल्जियम से मंगाई गई 164 टन वजनी भारी-भरकम औद्योगिक मशीन को लेकर 41 मीटर लंबा एक विशेष ट्रक सिद्धार्थनगर जिले से सकुशल गुजरा है. इस विशालकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उमड़ पड़े.
सिद्धार्थनगर में इंस्टाग्राम से शुरू हुई अमित और ज्योति की प्रेम कहानी शादी के करीब छह महीने बाद हत्या में बदल गई. चिल्हिया क्षेत्र में ज्योति ने पति अमित की टाई से गला कसकर हत्या की और खुद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी. अदालत ने उसे दोषी मानते हुए उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
सिद्धार्थनगर में देशराज और अनिता की प्रेम कहानी का अंत शादी के कुछ घंटे बाद ही रहस्यमय तरीके से हो गया. दोनों का रिश्ता परिवार की सहमति से तय हुआ था और शादी से करीब 15 दिन पहले अनिता अपने होने वाले पति के घर पहुंच गई थी. सोमवार को दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए, लेकिन मंगलवार सुबह कमरे में दोनों मृत मिले. दरवाजा अंदर से बंद नहीं था. अब पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के जरिए उस रात की पूरी कहानी सामने लाने में जुटी है.
सिद्धार्थनगर में शादी के बाद पहली ही रात दूल्हा और दुल्हन की मौत कई सवाल खड़े कर रही है . सुबह दूल्हे की मौसी दोनों को जगाने पहुंचीं तो कोई जवाब नहीं मिला. दरवाजे को हल्का धक्का देते ही वह खुल गया. मौसी ने बताया कि कमरे में अंदर से कुंडी नहीं लगी थी. दूल्हा फंदे से लटका मिला, जबकि दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी. दुल्हन की बहन ने भी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद न होने पर सवाल उठाए हैं. अब पुलिस पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि शादी की रात कमरे के अंदर आखिर क्या हुआ था.
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में शादी के महज 24 घंटे के भीतर एक नवदंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है. कमरे में दूल्हा फंदे से लटकता मिला, वहीं दुल्हन बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
यूपी के सिद्धार्थनगर में शादी के करीब 24 घंटे बाद नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दूल्हे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. वीडियो में जानें मामला.
सिद्धार्थनगर पुलिस ने चारों हत्यारोपियों- माया देवी, नियाज अहमद, इरशाद और अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं.
ODOP योजना अब सिद्धार्थनगर के किसानों के लिए वरदान बन गई है. किसान पहले काला नमक चावल बेचने को लेकर परेशान रहते थे, लेकिन अब इस योजना में चयनित होने के बाद वे काफी लाभ कमा पा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने पर पोल खुलने के डर से अपनी ही 13 साल की बेटी का रेप करवा दिया. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले स्थित बर्डपुर ब्लॉक के करीमपुर महापाली गांव में अजय गुप्ता के घर में अचानक सांप के 30 बच्चे निकलने से हड़कंप मच गया. स्नेक कैचर ने एक-एक कर सभी सटोलों को सुरक्षित डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ दिया, हालांकि परिवार अब भी सहमा हुआ है.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक घर से 30 सांप के बच्चे निकले, जिससे परिवार और गांव में दहशत फैल गई. स्नेक कैचर ने सभी सपोलों को सुरक्षित पकड़कर डिब्बे में रखा और जंगल में छोड़ दिया. वीडियो में देखें रेस्क्यू का भयानक दृश्य और जानें क्या है पूरा मामला.
यूपी के सिद्धार्थनगर में भंडारे के दौरान भाजपा नेता लवकुश ओझा ने एक मुस्लिम शख्स को प्रसाद देने से पहले 'जय श्री राम' बोलने को कहा. शख्स के नारा लगाने पर उसे दो पूड़ियां दी गईं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपसी सद्भाव और विवाद को लेकर बहस छिड़ गई है.
यूपी के सिद्धार्थनगर में भंडारे के दौरान एक मुस्लिम व्यक्ति से 'जय श्रीराम' और 'जय श्रीकृष्ण' का नारा लगवाने का वीडियो वायरल हो गया. भाजपा नेता लवकुश ओझा से जुड़ी इस घटना पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.
Siddharthnagar News: यूपी के सिद्धार्थनगर में अवैध संबंधों के विरोध पर एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. दोनों ने सोते समय पति को चारपाई से बांधकर आग लगा दी. गंभीर हालत में पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी ने जल जीवन मिशन के तहत बन रही एक पानी की टंकी को भारी नुकसान पहुंचाया है. रमवापुर विशुनपुर में निर्माणाधीन इस टंकी का ऊपरी हिस्सा हवा के दबाव से टूटकर लटक गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सिद्धार्थनगर के खुनियाव ब्लॉक में जल जीवन मिशन के तहत बन रही एक पेयजल टंकी आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हो गई. यह हादसा रमवापुर विशुनपुर गांव में हुई हैदराबाद की मेघा इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा करीब तैंतीस लाख की लागत से बनाई जा रही इस टंकी का ऊपरी हिस्सा (टॉप रूफ) तेज हवा के दबाव से टूटकर लटक गया.
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की सहायता से एक बच्चे को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया है. त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण बच्चे की जान बचाई जा सकी.
सिद्धार्थनगर में रील बनाने के दौरान 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े पांच बच्चों में से तीन गिर गए. इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. वहीं, दो बच्चे टंकी पर फंस गए, जिन्हें एयरफोर्स के Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर से 16 घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया. दलदल और बारिश से रेस्क्यू अभियान में बाधा आई थी.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसे के दौरान पानी की टंकी पर चढ़े बच्चों में से तीन नीचे गिर गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. वहीं टंकी के ऊपर फंसे दो बच्चों को भारतीय वायुसेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित बचाया. बताया जा रहा है कि बच्चे रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े थे, तभी सीढ़ी टूट गई और हादसा हो गया.