scorecardresearch
 

पुलिस 'सरेंडर' बोली.... तस्कर ने दागी गोली! बागपत में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, चार इनामी बदमाश दबोचे

बागपत में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. इनमें सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तीन 25-25 हजार के इनामी बदमाश और दोघट क्षेत्र से प्रतिबंधित पशु कटान का आरोपी जावेद शामिल है. पुलिस ने हथियार बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
X
बागपत एनकाउंटर में पकड़े गए चार गौ तस्कर (Photo- ITG)
बागपत एनकाउंटर में पकड़े गए चार गौ तस्कर (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: बागपत में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला है. जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ों में चार गौ-तस्कर पुलिस की गोली से घायल हो गए. इनमें तीन बदमाश 25-25 हजार रुपये के इनामी बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में महबूब, नवाजिश और शबीर घायल हुए, जबकि दोघट थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु के कटान के आरोपी जावेद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया.

दरअसल, एक के बाद एक चार गौ तस्कर पुलिस की गोली से घायल पहली मुठभेड़ सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रामनगर में हुई. पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया. खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो महबूब, नवाजिश और शबीर गोली लगने से घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार, तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे गौ-तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित चल रहे थे. घायल बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद करने की बात कही है.

वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना दोघट क्षेत्र के सरोरा गांव के जंगल में हुई. पुलिस के मुताबिक, जावेद पर घर में प्रतिबंधित पशु के कटान का आरोप था. उसके घर से जो अवशेष बरामद हुए थे उन्हें जांच के लिए भेज पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी थी. बताया गया कि पुलिस ने जावेद को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी. इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें जावेद घायल हो गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया.

Advertisement

बागपत पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान जावेद के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस का कहना है कि जावेद के खिलाफ प्रतिबंधित पशु के कटान से जुड़ा मामला सामने आया था और इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी. एक के बाद एक चार आरोपियों के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद जिले में पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है. तीनों इनामी बदमाशों और जावेद के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुलिस जांच कर रही है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके की जांच कर हथियारों और अन्य बरामदगी को कब्जे में लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement