उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार के बवाल के बाद मंगलवार को भी निजी कंपनियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे रहे. इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी और झड़प भी हुई, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया. सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बाद राज्य सरकार ने देर रात न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. अब इस सब के बीच एक नई चीज सामने आ गई है वो है घरों में काम करने वाली मेड लोगों की नई मांगें.
नोएडा के सेक्टर 121 की सोसाइटी के बाहर ये महिलाएं अचानक पथराव करने लगीं. सोसाइटी में दैनिक काम करने वाली मेड, सफाई वाली महिलाओं ने अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. सोसाइटी में काम करने वाले मजदूरों ने भी सड़क पर जमकर तोड़फोड़ की जिसका वीडियो सामने आ रहा है.
बता दें कि इधर नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी कर दी है.अंतरिम वेतन वृद्धि के नए आदेश 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. अलग-अलग श्रेणियां में अधिकतम करीब 3000 तक इजाफा हुआ है.