scorecardresearch
 

घर में बेटी की शादी थी, पिता परेशान थे कि खाना कैसे बनेगा, गुहार सुनी तो DM ने 24 घंटे में दिला दिए 20 गैस सिलेंडर

ग्रेटर नोएडा के अनिल भाटी के घर में बेटी की शादी थी, लेकिन गैस सिलेंडर का इंतजाम नहीं हो पा रहा था. परेशान होकर अनिल ने आखिरी उम्मीद के तौर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम से गुहार लगाई. इसके बाद महज 24 घंटे में 20 सिलेंडरों की व्यवस्था हो गई. ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की इस तत्परता ने परिवार की बड़ी चिंता दूर कर दी.

Advertisement
X
अनिल भाटी ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से लगाई थी मदद की गुहार. (Photo: ITG)
अनिल भाटी ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से लगाई थी मदद की गुहार. (Photo: ITG)

ग्रेटर नोएडा में एक पिता की परेशानी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए 24 घंटे के भीतर उसका समाधान कर दिया. मामला ग्रेटर नोएडा के खानपुर गांव का है. यहां रहने वाले अनिल भाटी अपनी बेटियों की शादी की तैयारियों में जुटे थे. शादी की तारीख 27 अप्रैल तय थी. घर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. लेकिन इसी बीच एक बड़ी समस्या सामने आ गई. शादी समारोह के लिए जरूरी कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे.

अनिल भाटी को शादी के कार्यक्रम के लिए करीब 20 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की जरूरत थी. उन्होंने स्थानीय गैस एजेंसियों से संपर्क किया, लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही हाथ लगी. समय कम था. चिंता बढ़ती जा रही थी. ऐसे में उन्होंने आखिरी उम्मीद के तौर पर जिलाधिकारी से मदद मांगने का फैसला किया.

noida dm helps bride father with 20 gas cylinders for wedding

गुरुवार को अनिल भाटी जिलाधिकारी मेधा रूपम के पास पहुंचे और अपनी समस्या लिखित रूप में रखी. उन्होंने बताया कि अगर समय पर सिलेंडर नहीं मिले, तो बेटियों की शादी में बड़ी दिक्कत आ सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: गैस सिलेंडर जमाखोरों के खिलाफ छापेमारी, 45 सिलेंडर बरामद, 3 गिरफ्तार

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनिल भाटी को जल्द से जल्द जरूरी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने अनिल भाटी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा.

Advertisement

noida dm helps bride father with 20 gas cylinders for wedding

सिलेंडर मिलते ही बोले अनिल भाटी- अब शादी में कोई कमी नहीं रहेगी

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशों का असर तुरंत देखने को मिला. महज 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को अनिल भाटी को गैस एजेंसी से पूरे 20 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा दिए गए. सिलेंडर मिलते ही अनिल भाटी और उनके परिवार ने राहत की सांस ली. उन्होंने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब शादी के कार्यक्रम में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी. अनिल भाटी ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को जिलाधिकारी को लिखित रूप से समस्या बताई थी और गुहार लगाई थी. इसके बाद आज ही सिलेंडरों की व्यवस्था हो गई. अनिल भाटी ने जिलाधिकारी का आभार जताया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement