scorecardresearch
 

नवरात्रि के चौथे दिन मां श्रृंगार गौरी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, भक्ति में डूबे श्रद्धालु, देखें वीडियो

साल में सुरक्षा कारणों से भक्तों को मां श्रृंगार गौरी का दर्शन केवल एक दिन ही मिल पाता है. इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन का इंतजार करते हैं. भक्तों की इच्छा है कि उन्हें सालभर दर्शन की अनुमति मिले.

Advertisement
X
भक्तों नें सालभर मां शृंगार गौरी के दर्शन की कामना की. (Photo: ITG)
भक्तों नें सालभर मां शृंगार गौरी के दर्शन की कामना की. (Photo: ITG)

आज चैत्र नवरात्र के चौथे दिन गौरी माता श्रृंगार गौरी के दर्शन की मान्यता है. वाराणसी में माता का दर्शन ज्ञानवापी में होता है. साल में एक दिन ही सुरक्षा कारणों से भक्तों को दर्शन की खुली छूट मिलती है. इसीलिए बीते कुछ सालों से श्रृंगार गौरी केस की वादी महिलाएं, वकील पैरोकार और तमाम भक्त सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर श्रृंगार गौरी का दर्शन करते हैं.

आज श्री आदि विश्वेश्वर मुक्ति विद्वत संघ के बैनर तले शहर के मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर से मां श्रृंगार गौरी दर्शन‑पूजन यात्रा निकाली गई. जिसमें श्रृंगार गौरी केस की वादी महिलाएं, वकील पैरोकार और तमाम भक्त सैकड़ों की संख्या में मौजूद हुए.

Navratri

दर्शन‑पूजन पदयात्रा में महिलाएं भजन‑कीर्तन करते हुए हाथों में मां श्रृंगार गौरी के लिए उनको प्रिय माने जानी वाली श्रृंगार की सामग्री लिए आगे बढ़ती दिखीं.

इस दौरान सभी ने बताया कि वह कामना करती हैं कि मां का दर्शन न केवल एक दिन, बल्कि पूरे वर्षभर करने की अनुमति दी जाए. जिसको लेकर वे कोर्ट में गई हैं और साथ ही बाबा की मुक्ति हो जो ASI सर्वे में सामने आ चुके हैं.

 



भव्य मंदिर की कामना की

डॉ. सोहनलाल आर्य  (ज्ञानवापी वादी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वादी) ने बताया कि 1984 से ज्ञानवापी मुक्ति का संकल्प लेकर हम लोग मां शृंगार गौरी दर्शन-पूजन यात्रा करते चले आ रहे हैं. इसमें हमारा यह लक्ष्य पूरा हुआ और दर्शन यात्रा भी संपन्न हुई. हमारा मुख्य लक्ष्य है कि बाबा के मंदिर का उद्धार हो.

Advertisement

वहीं, लक्ष्मी देवी बताती हैं कि मैं ज्ञानवापी शृंगार गौरी की याचिकाकर्ता हूं. इस समय नवरात्र चल रहा है, सभी देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देती हूं. चैत्र नवरात्रि की चतुर्थी को मां शृंगार गौरी का दर्शन-पूजन होता है, जिसके लिए हम लोग केस लड़ रहे हैं. हम भव्य शोभा यात्रा निकालेंगे, दर्शन-पूजन के लिए जाएंगे और मां शृंगार गौरी का दर्शन-पूजन करेंगे.

लक्ष्मी देवी ने कहा कि माता से हमारी कामना है कि जल्द से जल्द बाबा का उद्धार हो, वहां भव्य मंदिर बने, यही हमारी कामना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement