scorecardresearch
 

मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में गंगा स्नान के दौरान 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत, एक गंभीर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के तीर्थस्थल शुक्रताल में गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग हादसों में 10 वर्षीय बालिका समेत तीन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बिजनौर निवासी मनीष को बचाने के प्रयास में उसका दोस्त राजन भी डूब गया और उसकी मौत हो गई. वहीं बागपत के हिमांशु और बिजनौर की रागिनी की भी जान चली गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
तीन मौतों से इलाके में शोक की लहर. (Photo: Screengrabs)
तीन मौतों से इलाके में शोक की लहर. (Photo: Screengrabs)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसों में एक 10 वर्षीय बालिका समेत तीन श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जिले के फतेहपुर कला गांव निवासी मनीष गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके साथी राजन ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों गहरे पानी में फंस गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां राजन की मौत हो गई, जबकि मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसी दौरान दूसरे हादसे में बागपत जिले के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु गंगा में नहाते समय डूब गया. काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. तीसरी घटना में बिजनौर जिले के नगला गांव की 10 वर्षीय रागिनी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी भी मौत हो गई.

घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल
घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. बताया जा रहा है कि रविवार को शुक्रताल में एक बड़े सत्संग का आयोजन था, जिसके चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. हालांकि, इस संबंध में भोपा क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने स्पष्ट किया कि इन हादसों का सत्संग से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि तीनों मौतें गंगा में स्नान के दौरान डूबने से हुई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

घायल मनीष के परिजन ने बताया कि बिजनौर के फतेहपुर कला से कई लोग शुक्रताल स्नान के लिए आए थे. हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि मनीष का इलाज जारी है. वहीं अन्य दो मृतकों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement