scorecardresearch
 

मॉडल से 10 साल तक बनाए संबंध, 3 बार अबॉर्शन और 60 लाख की ठगी...मेरठ के वासिल की करतूत

मेरठ के सरधना में एक मॉडल ने युवक पर शादी का झांसा देकर 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का दावा है कि उससे लाखों रुपये लिए गए, कई बार गर्भपात कराया गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
10 साल तक संबंध, 3 बार अबॉर्शन और 60 लाख की ठगी (Photo: itg)
10 साल तक संबंध, 3 बार अबॉर्शन और 60 लाख की ठगी (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरधना कस्बे की एक हिंदू मॉडल ने क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है. युवती ने युवक और उसके परिवार के खिलाफ साजिश, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, तीन बार गर्भपात कराने तथा 50 से 60 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए सरधना थाने में तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक्टर बनाने के सपने दिखाकर बढ़ाई नजदीकी

पीड़िता आजाद नगर, सरधना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि साल 2015 में वह मॉडलिंग के लिए दिल्ली और बाद में मुंबई गई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात सरधना निवासी वासिल से हुई, जो मॉडलिंग के क्षेत्र में ही कार्य करता था. आरोप है कि वासिल ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए.

साल 2016 से रह रहे साथ

पीड़िता का आरोप है कि साल 2016 से दोनों मुंबई में साथ रहने लगे. इस दौरान उसने मॉडलिंग से अच्छी आय अर्जित की, जिसका बड़ा हिस्सा वासिल और उसके परिवार की जरूरतों पर खर्च होता रहा.  साल 2017 में गर्भवती होने पर उसने शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने समाज में बदनामी का हवाला देकर गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया. आरोप है कि शादी का आश्वासन देकर उसका तीन बार गर्भपात कराया गया. महिला का कहना है कि वह वर्षों तक आरोपी और उसके परिवार पर विश्वास करती रही तथा अपनी मेहनत की कमाई भी उन्हें देती रही. आरोप है कि इस दौरान उससे करीब 50 से 60 लाख रुपये लिए गए.

Advertisement

पहले से शादीशुदा निकला वासिल

पीड़िता के अनुसार 21 मई 2026 को वह आरोपी के घर पहुंची और करीब 15 दिन वहीं रही. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों से उसे पता चला कि वासिल की शादी पहले ही मेहविश नामक युवती से हो चुकी है. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

'शादी करनी है तो पहले धर्म बदलो'

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी पक्ष ने उससे कहा कि वह हिंदू धर्म से है, इसलिए उससे शादी नहीं की जा सकती थी. यदि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपना लेती तो शादी संभव हो सकती थी. पीड़िता ने इसे धर्म परिवर्तन की साजिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना सरधना में एक तहरीर प्राप्त हुई जिसमें थाना सरधना की रहने वाली युवती ने बताया कि जब वह 2015 में सरधना से मुंबई गई थी मॉडलिंग के लिए तब सरधना के ही एक वासिल पुत्र यामीन से उसकी मुलाकात मुंबई में हुई थी.  जहां पर शादी का झांसा देकर उनके साथ संबंध बनाए गए और इससे कुछ पैसे भी लिए गए . इसमें आज शिकायत के तहरीर दी है.  जिसमें मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement