scorecardresearch
 

पहले भाभी पर चाकू से किया अटैक, फिर युवक ने कर ली खुदकुशी... झांसी में खौफनाक वारदात

यूपी के झांसी जिले में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया. यहां एक युवक ने अपनी भाभी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके कुछ घंटों बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटी है.

Advertisement
X
भाभी पर हमला कर युवक ने की खुदकुशी. (Photo: Representational)
भाभी पर हमला कर युवक ने की खुदकुशी. (Photo: Representational)

यूपी में झांसी से दिल सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने पहले अपनी भाभी पर चाकू से हमला किया, इसके कुछ घंटों के भीतर उसने आत्महत्या कर ली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. फिलहाल पीड़िता अस्पताल में है, उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक, माया की हालत नाजुक बनी हुई है.

एजेंसी के अनुसार, यह मामला झांसी के नैनागढ़ और पास के हीरापुरा गांव का है. पीड़िता 36 वर्षीय माया देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. माया देवी के पति राकेश साहू नैनागढ़ के रहने वाले हैं. 

राकेश ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह रोज की तरह काम पर चला गया था. उसी दौरान सुबह करीब 9 बजे चचेरे भाई 30 वर्षीय महेंद्र साहू अपने हीरापुरा गांव से उनके घर पहुंचा. आरोप है कि महेंद्र ने घर में घुसकर माया देवी पर कई बार चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: 5 साल के बेटे का एक 'झूठ', 23 साल जेल में रहा पिता...पत्नी और 3 बच्चों की हत्या का लगा था आरोप

राकेश ने यह भी बताया कि करीब दो साल पहले उनका महेंद्र के साथ विवाद हुआ था. यह विवाद कथित तौर पर महेंद्र और माया देवी के बीच संबंधों को लेकर था. हालांकि उस समय परिवार के सदस्यों ने हस्तक्षेप कर मामला सुलझा दिया था, लेकिन आरोप है कि महेंद्र के मन में इस बात को लेकर नाराजगी बनी रही.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से माया देवी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

वहीं शाम के समय महेंद्र साहू का शव इलाके के एक मैरिज हॉल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला. थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे और कौन-कौन से कारण हो सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement