scorecardresearch
 

मैनपुरी की 'लुटेरी' दुल्हन: 21 अप्रैल को लिए फेरे, 8 मई को प्रेमी संग हुई फुर्र, गहने भी ले गई

मैनपुरी के कुलीपुर में 21 अप्रैल को ब्याही दुल्हन शादी के 15 दिन बाद प्रेमी संग फरार हो गई. पति जितेंद्र का आरोप है कि पत्नी अचला घर से लाखों के जेवरात लेकर प्रेमी अरुण के पास नोएडा चली गई है. पीड़ित ने एसपी से पत्नी और गहने बरामद कराने की गुहार लगाई है.

Advertisement
X
मैनपुरी में दुल्हन फरार, दूल्हा पहुंचा एसपी ऑफिस (Photo- ITG)
मैनपुरी में दुल्हन फरार, दूल्हा पहुंचा एसपी ऑफिस (Photo- ITG)

यूपी के मैनपुरी में शादी के कुछ ही दिनों बाद एक नवविवाहिता के घर छोड़कर जाने का मामला सामने आया है. पति ने पत्नी पर प्रेमी के साथ फरार होने और घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात साथ ले जाने का आरोप लगाया है. पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. 

आपको बता दें कि पूरा मामला मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलीपुर का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को फर्रुखाबाद के कुंवरपुर लोथपुर निवासी अचला पुत्री आदेश के साथ हुई थी. शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा. 

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार नामक युवक से पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी. आरोप है कि 8 और 9 मई की रात नवविवाहिता अचला घर से गायब हो गई. जब परिवार के लोगों ने तलाश की तो घर में रखी सोने की जंजीर, चांदी की पायल, करधनी, कुंडी और अन्य जेवरात भी गायब मिले. 

Advertisement

शिकायतकर्ता का कहना है कि दुल्हन का प्रेमी अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं किसी अज्ञात स्थान पर उसकी पत्नी को छुपा रखा हुआ है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार के भाई और बहन भी इस पूरे मामले में उसका सहयोग कर रहे हैं. साथ ही उसने कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन पर पत्नी और आरोपी युवक के बीच बातचीत होने की बात कही गई है. पीड़ित पति ने एसपी से पत्नी और जेवरात बरामद कराने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर तथ्यों को खंगाला जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement