scorecardresearch
 

लखनऊ में मां-बेटे की निर्मम हत्या, टब में पड़ा था बेटे का शव, कमरे में महिला की लाश

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी गांव में मां और उसके दृष्टिबाधित बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई. 45 साल की रेशमा बानो का शव बिस्तर के नीचे अर्धनग्न हालत में मिला, जबकि उनके 18 साल के बेटे शादाब का शव पानी से भरे टब में पाया गया. पुलिस के अनुसार दोनों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है. मामले की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है.

Advertisement
X
लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी (Photo: Screengrab)
लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी गांव में एक घर के अंदर मां और उसके दृष्टिबाधित बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रेशमा बानो और उनके 18 साल के दृष्टिबाधित बेटे शादाब के रूप में हुई है. सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मां-बेटे अपने घर में मृत पाए गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पानी से भरे टब में मिला शव

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को चौंकाने वाले हालात मिले. रेशमा बानो का शव बिस्तर के नीचे अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि उनके बेटे शादाब का शव पानी से भरे टब में सिर डूबा हुआ पाया गया. मौके पर संघर्ष के भी निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को हत्या की आशंका और मजबूत हुई है.

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दोनों की गला घोंटकर हत्या की गई हो सकती है. हालांकि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement

रिश्तेदारों के अनुसार पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति पहले भी रेशमा बानो के पीछे पड़ा रहता था और कथित तौर पर उन्हें परेशान करता था. बताया जा रहा है कि वह अक्सर उनके आसपास घूमता था और अजीब हरकतें करता था. पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश

परिजनों ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले शादाब ने एक रिश्तेदार को फोन कर बताया था कि उसकी मां रोजे का सामान लेने बाहर गई हैं. इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया और बाद में दोनों की हत्या की खबर मिली.

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रल्लापल्ली वसंत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Advertisement