scorecardresearch
 

कानपुर में 'विशाल' निकला इरशाद: दो हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया, विरोध पर बंधक बनाया, बजरंग दल-पुलिस ने छुड़ाया

कानपुर में विशाल बनकर हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के फ्लैट से दो हिंदू लड़कियां बरामद हुई हैं.

Advertisement
X
पीड़ित लड़की ने सुनाई इरशाद के टॉर्चर की कहानी (Photo- Screengrab)
पीड़ित लड़की ने सुनाई इरशाद के टॉर्चर की कहानी (Photo- Screengrab)

कानपुर के पनकी में पुलिस और बजरंग दल ने एक फ्लैट पर छापा मारकर इरशाद नाम के मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को विशाल बताकर हरदोई की अनुक्रति पांडे से धोखे से शादी की थी. आरोपी ने पीड़िता और उसके बच्चे को कमरे में बंधक बना रखा था और जबरन मीट खाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. इसी दौरान उसने एक और हिंदू लड़की से शादी की और उसे बहन बताकर दूसरे कमरे में रखा था. पीड़िता द्वारा गुप्त रूप से बजरंग दल से मदद मांगने के बाद पुलिस के सहयोग से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

फर्जी नाम से प्रेमजाल और प्रताड़ना

मूल रूप से आगरा का रहने वाला इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करने का दावा करता है. उसने हरदोई की युवती अनुक्रति पांडे को विशाल नाम बताकर अपने जाल में फंसाया और शादी कर ली. 

सच्चाई पता चलने पर उसने पीड़िता को पहले लखनऊ और फिर कानपुर के पनकी स्थित फ्लैट में बंधक बना लिया. पीड़िता का आरोप है कि इरशाद उसके बच्चे का मुस्लिम नाम रखकर उसे पूजा-पाठ से रोकता था और जबरन मीट खिलाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था. विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था.

एक ही फ्लैट में दो पत्नियां

प्रताड़ना के बीच इरशाद एक और हिंदू लड़की से शादी करके फ्लैट पर ले आया. वह पड़ोसियों को उसे अपनी बहन बताता था, लेकिन रात में पहली पत्नी को बंद कर दूसरी के साथ रहता था. परेशान होकर पहली पीड़िता ने पड़ोसियों की मदद से बजरंग दल का नंबर लिया और आपबीती सुनाई. बजरंग दल के महानगर प्रभारी नरेंद्र तोमर ने पनकी पुलिस से संपर्क किया. जब पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, तो दोनों हिंदू लड़कियां अलग-अलग कमरों में कैद मिलीं.

Advertisement

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पनकी के एसीपी अमित चौरसिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पहली पीड़ित महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह अब अपने घर जाना चाहती है क्योंकि आरोपी ने उसे धोखे में रखकर बहुत प्रताड़ित किया है. पुलिस आरोपी इरशाद से पूछताछ कर रही है और दूसरी महिला से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement