scorecardresearch
 

तेज रफ्तार बाइक पर मौत से खेल रहा था युवक, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH-9 पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में युवक तेज रफ्तार बाइक पर हाथ छोड़कर और दोनों पैर ऊपर रखकर स्टंट करता दिखा. वीडियो सामने आने के बाद पिलखुवा पुलिस ने युवक को बाइक समेत हिरासत में लेकर वाहन को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया.

Advertisement
X
चलती बाइक पर युवक का जानलेवा स्टंट. (Photo: Screengrab)
चलती बाइक पर युवक का जानलेवा स्टंट. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किया गया एक खतरनाक स्टंट युवक पर भारी पड़ गया. दिल्ली-लखनऊ हाईवे NH-9 पर तेज रफ्तार बाइक पर जानलेवा स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पिलखुवा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को बाइक सहित हिरासत में ले लिया और बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया.

वायरल वीडियो में एक युवक तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक पर बेहद खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह चलती बाइक पर हाथ छोड़कर और दोनों पैर ऊपर रखकर खड़ा नजर आ रहा है. इस दौरान हाईवे पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे. युवक का यह स्टंट केवल उसकी अपनी जान के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरा बन सकता था. तेज रफ्तार हाईवे पर इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है.

रील के लिए हाईवे पर मौत से खेल

हापुड़ पुलिस ने मीडिया सेल के माध्यम से जानकारी दी कि थाना पिलखुवा क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार युवक का चलती बाइक पर स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पिलखुवा पुलिस ने युवक को उसकी बाइक सहित हिरासत में ले लिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक की बाइक को सीज किया 

पुलिस ने बताया कि संबंधित बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद यह संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने या रील बनाने के लिए अपनी और दूसरों की जान खतरे में न डालें. सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement