scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

रणबीर की रामायण में कौन बनीं सीता की तीनों बहनें? ट्रेलर में दिखी झलक, चर्चा में आईं ये एक्ट्रेसेस

Ramayana
  • 1/8

रणबीर कपूर वाली रामायण का ट्रेलर आए कई दिन बीत गए, मगर इसकी चर्चा अभी तक कम नहीं हुई है. फिल्म में दिखा हर किरदार लोगों के बीच वायरल हो रहा है. 

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 2/8

इस ट्रेलर में हमें सीता के रोल में साई पल्लवी भी दिखीं, जिनके लुक पर कई सवाल उठे. लोगों को सावली सूरत वाली मां सीता उतनी रास नहीं आ रही है. मगर उनके साथ खड़ीं बाकी महिलाएं सुर्खियां बटोर रही हैं. 

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 3/8

रामायण फिल्म में सीता की बहनों के किरदार में कौन-कौन है, ये हर कोई जानना चाहेगा. तो इसपर से भी पर्दा अब पूरी तरह उठ गया है.

Photo: Screengrab

Advertisement
Ramayana
  • 4/8

एक्ट्रेस सोनिया बलानी फिल्म में राजा जनक की दूसरी बेटी और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला बनी हैं. ये वो किरदार है जिसे रामायण में पति विलाप और त्याग के लिए याद किया जाता है. 

Photo: Instagram @soniabalani9

Ramayana
  • 5/8

कैकयी के बेटे भरत की पत्नी मांडवी के रोल में एक्ट्रेस रिया कपूर नजर आने वाली हैं. उन्होंने टीवी के कई सारे सीरियल्स में पहले काम किया हुआ है. अब इस फिल्म से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिलने वाला है.

Photo: Instagram @riyaakapoor416

 

Ramayana
  • 6/8

आखिर में मां सीता की सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का रोल सुरभि दास प्ले करने वाली हैं. उनकी शादी राजा दशरथ के सबसे छोटे बेटे शत्रुघ्न से हुई थी. सुरभि एक असमिया एक्ट्रेस हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी दिखी थी. 

Photo: Instagram @surabhi_das22

Ramayana
  • 7/8

बात अगर रामायण फिल्म में भगवान राम के भाइयों के रोल में नजर आने वाले एक्टर्स की करें, तो रणबीर के बाद लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं. वहीं भरत के रोल में आदिनाथ कोठारे और शत्रुघ्न के रोल में टीवी एक्टर समर्थ्या गुप्ता दिखाई देंगे.

Photo: Screengrab

Ramayana
  • 8/8

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये दो पार्ट में आने वाली फिल्म है जिसका एक पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement