scorecardresearch
 

20वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, नीचे खड़ी कार डैमेज, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दहशत

दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों के कंस्ट्रक्शन क्वालिटी पर गंभीर सवाल उठाने वाली खबर सामने आई है. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. गनीमत यह रही कि हादसा रात के वक्त हुआ, जिससे एक बड़ा जानलेवा हादसा टल गया.

Advertisement
X
गनीमत रही कि कार में कोई भी मौजूद नहीं था.(Photo:ITG)
गनीमत रही कि कार में कोई भी मौजूद नहीं था.(Photo:ITG)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर बहुमंजिला इमारत से प्लास्टर का हिस्सा गिरने का मामला सामने आया है, जहां तेज आंधी के चलते 20 वी मंजिल से प्लास्टर का हिस्सा नीचे गाड़ी पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत यह रही कि उस दौरान वहां पर कोई व्यक्ति नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था .

दरअसल, यह पूरा मामला बिसरख थाना इलाके के इको विलेज वन सोसाइटी का है , जहां E टावर के पीछे खुले पार्किंग एरिया में एक अंकुर अग्रवाल की अर्टिगा गाड़ी खड़ी हुई थी. रात्रि में तेज आंधी चली उसके बाद 20वीं मंजिल से एक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा छुटकर गाड़ी के ऊपर जा गिरा. जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई.

गाड़ी मालिक अंकुर ने सुबह आकर जब देखा तो उसे पता चला कि उसकी कार क्षतिग्रस्त हुई पड़ी है और उसके ऊपर प्लास्टर पड़ा हुआ है.

गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था. यह घटना रात्रि में हुई लेकिन इस प्लास्टर गिरने से गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है और उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई है.

इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में काफी रोष है. उनका कहना है कि उनसे मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है लेकिन उसके बावजूद भी उनकी जान जोखिम में है. अब स्ट्रक्चर ऑडिट करने की भी मांग की गई है और कहा गया है कि बिल्डिंग की क्वालिटी की जांच करनी चाहिए और जल्द से जल्द रिपेयरिंग भी करना चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement