scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात, Video

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक बड़ा हत्याकांड हुआ है. दिनदहाड़े घर के ठीक बाहर एक युवक को तीन आरोपियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Advertisement
X
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली. (File photo: ITG)
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली. (File photo: ITG)

ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक युवक की तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है. इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है. वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस टीम के साथ एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक (नाम अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया) लुक्सर गांव का निवासी था. घटना मंगलवार दोपहर हुई, जब वह अपने घर के बाहर था. इसी दौरान तीन बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. पुलिस ने बताया कि युवक के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगने की कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साथ  ही आरोपी हत्या के बाद मौके से फरार हो गए.

पुरानी रंजिश के चलते की हत्या

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक कुछ वक्त पहले किसी मामले में जेल गया था. जेल से छूटने के बाद दूसरे पक्ष ने बदला लेने की योजना बनाई थी. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी, जो अब हत्या तक पहुंच गई.

Advertisement

वहीं, मौके पर पहुंचे एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की गांव के कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी. पुरानी रंजिश के चलते सचिन और उसके साथियों ने नितिन को निशाना बनाया और उन पर फायरिंग कर दी. हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई हो गई. 

उन्होंने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है. गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement