scorecardresearch
 

ऑर्डर किसका, इस पर सड़क पर संग्राम! डिलीवरी राइडरों ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा-VIDEO

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के बाहर शनिवार रात ऑनलाइन डिलीवरी राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष मारपीट करने लगे. वायरल वीडियो में एक युवक को दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है. सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.

Advertisement
X
गार्डों ने कराया बीच-बचाव.(Photo: Screengrab)
गार्डों ने कराया बीच-बचाव.(Photo: Screengrab)

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के बाहर ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच जमकर मारपीट हो गई. शनिवार रात ऑर्डर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्ष सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं.

वायरल वीडियो में एक पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं. खुद को बचाने के लिए युवक सोसाइटी के अंदर घुस जाता है. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. आसपास मौजूद लोग भी विवाद शांत कराने में जुटे नजर आते हैं.

यह भी पढ़ें: सड़क पर दूर-दूर तक दिखीं सिर्फ रेड लाइट्स... गौर सिटी-2 की सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भीषण जाम

घटना की सूचना मिलने पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विवाद ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर हुआ था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

Advertisement

ऑर्डर ले जाने को लेकर भिड़े डिलीवरी राइडर

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह मामला डिलीवरी राइडरों के आपसी विवाद से जुड़ा था. ऑनलाइन ऑर्डर ले जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. पुलिस ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है.

देखें वीडियो...

वहीं, पुलिस मीडिया सेल ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में टाटा यूरेका सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी करने वाले राइडरों के बीच विवाद हुआ था. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोसाइटी के बाहर सड़क पर मारपीट और सुरक्षा गार्डों के हस्तक्षेप के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विवाद डिलीवरी राइडरों के बीच ऑर्डर ले जाने को लेकर हुआ था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement