ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में खुले में कूड़ा फेंकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. 9 अक्टूबर की रात दीवार के किनारे कूड़ा फेंकते ही सीसीटीवी कैमरे से आवाज आई और उसे कचरा उठाने की चेतावनी दी गई. चालान की बात सुनकर व्यक्ति ने कूड़ा वापस उठाया और घर ले गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. स्थानीय आरडब्ल्यूए की इस पहल को सफाई बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.