scorecardresearch
 

VIDEO: एक हाथ में तमंचा, दूसरे में बीड़ी... मेरठ में फिल्मी स्टाइल में 'कातिल' का सरेंडर; चारों तरफ से पुलिस ने था घेरा

मेरठ में 'मौत का खौफ 302' आईडी से पुलिस को चुनौती देने वाले कातिल प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर तमंचा तानकर बीड़ी पीते हुए हाईवोल्टेज ड्रामा किया. पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोपी ने बहादुरी से पुलिस द्वारा दबोचे जाने से पहले जमकर धमकाया.

Advertisement
X
मेरठ में हत्यारोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा  (Photo- Screengrab)
मेरठ में हत्यारोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा (Photo- Screengrab)

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपनी पत्नी के लिवइन पार्टनर की दिनदहाड़े हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय उसने हाथ में तमंचा लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया. बड़ी सूझबूझ और बहादुरी से पुलिस ने उसे काबू में किया. हत्यारोपी का नाम प्रदीप है जिसने वीडियो बनाकर इस कांड की जिम्मेदारी ली थी. आइये जानते हैं पूरा मामला... 

आपको बता दें कि मेरठ के बहसूमा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में 'मौत का खौफ 302' आईडी से पुलिस को ललकारने वाले खूनी प्रदीप का खेल खत्म हो गया है. एसएसपी अविनाश पांडे ने पुष्टि की है कि सुनील उर्फ गाबा की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पकड़े जाने से पहले का मंजर किसी डार्क थ्रिलर फिल्म जैसा था. हाथ में पिस्टल लहराते हुए प्रदीप ने न केवल हत्या की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिसवालों के सीने पर तमंचा तानकर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे डाली. 

बदले की आग में जल रहे इस शख्स का दावा था कि उसकी पत्नी को ले जाने का अंजाम सिर्फ मौत है. पुलिस ने भारी तनाव के बीच अपना बचाव करते हुए इस सिरफिरे हत्यारे को दबोच लिया. आरोपी ने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उसके परिवार को छुआ गया, तो वह खाकी पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटेगा. अरेस्ट होने से पहले आरोपी पुलिसवालों के सामने बीड़ी पीता नजर आया. देखें वीडियो- 

Advertisement

मालूम हो कि बहसूमा में बुधवार को प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप ने सुनील उर्फ गाबा की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. वारदात उस वक्त हुई जब सुरेंद्र बाइक से रामराज बाजार से गुजर रहे थे. सीसीटीवी फुटेज में हमलावर को कमर और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोलियां मारते देखा गया.

हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर 'मौत का खौफ 302' आईडी से 4 मिनट का वीडियो वायरल किया. वीडियो में उसने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसे अपनी पत्नी के साथ फरार होने का बदला बताया. आरोपी ने हथियारों के साथ पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दी थी और अपनी पत्नी को भी जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement