scorecardresearch
 
फतेहपुर: आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलसे, 1 की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

फतेहपुर जिले के सदर तहसील क्षेत्र स्थित गढ़ी गांव में सड़क की ढलाई कर रहे मजदूरों पर अचानक मौसम ने कहर बरपा दिया. हल्की बारिश के बाद अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertisement
X
आकाशीय बिजली गिरने से 5 मजदूर झुलसे

घटना थरियांव थाना क्षेत्र के अंबी गांव के रहने वाले मजदूरों के साथ हुई. घायलों में 30 वर्षीय लवकुश, 43 वर्षीय धर्मसिंह, 41 वर्षीय गगननाथ, 42 वर्षीय राम नरेश सहित कुल पांच मजदूर शामिल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काम के दौरान मौसम अचानक बदला और हल्की बारिश के साथ जोरदार बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी, जिससे सभी मजदूर बुरी तरह झुलस गए.

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है. डॉक्टरों ने लवकुश की हालत नाजुक बताते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया है. बाकी मजदूरों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement