scorecardresearch
 

बांदा में भीषण गर्मी... पानी डालकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर, कूलर भी लगाया

बांदा में भीषण गर्मी और पारा 48 के पार होने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं. इसके साथ ही लोकल फाल्ट भी आ रहे थे. इसके चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. लोग सोशल मीडिया और बिजली अफसरों पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे थे. इसके चलते बिजली विभाग ट्रांसफार्मर पर पानी डाल रहा है. साथ ही कूलर लगाकर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है.

Advertisement
X
ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर.
ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर.

उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण गर्मी और पारा 48 के पार होने से ट्रांसफार्मर ओवरहीट हो रहे हैं. फाल्ट और अन्य तकनीकी समस्याओं के चलते बिजली भी कट रही है. ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए उस पर पानी डाला जा रहा है. साथ ही कूलर भी लगाए गए हैं. ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो. पिछले दिनों जिला प्रशासन और एसपी ने जिले के बिजली अफसरों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए थे.

बता दें कि बुंदेलखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर है. सुबह से ही तापमान बढ़ जाता है. लू के थपेड़ों से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है. अस्पतालों में मरीज भी बढ़ गए हैं. वहीं भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बहू पर गंदी निगाह, प्लॉट न बेचने को लेकर विवाद... कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काटकर कर दी हत्या

'कूलर लगाकर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने का प्रयास'

इसके साथ ही लोकल फाल्ट भी आ रहे थे. इसके चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही थी. लोग सोशल मीडिया और बिजली अफसरों पर गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे थे. इसके चलते बिजली विभाग ट्रांसफार्मर पर पानी डाल रहा है. साथ ही कूलर लगाकर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने का प्रयास किया जा रहा है.

ट्रांसफार्मरों पर पानी डालते कर्मचारी.
ट्रांसफार्मरों पर पानी डालते कर्मचारी.

मामले में JE ने कही ये बात

Advertisement

विद्युत इंजीनियर जेई अजय कुमार ने बताया कि तापमान को नियंत्रित करने के लिए ट्रांसफार्मरों पर पानी डाला जा रहा है. कूलर भी लगाए गए हैं. बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था की जा रही है. हमारा उद्देश्य है कि बिजली आपूर्ति बाधित न हो. सभी को समान रूप से बिजली मिले, क्योंकि इस समय जिले का तापमान काफी अधिक है. इसलिए ट्रांसफॉर्मर पर पानी डालकर और कूलर लगाकर कूलिंग की जा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement