scorecardresearch
 

दिल्ली से बिहार जा रही बस की ट्रक से टक्कर... 3 की मौत, कई घायल

कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

Advertisement
X
बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई. (Representational Photo- ITG)
बस कुशीनगर में हादसे का शिकार हो गई. (Representational Photo- ITG)

दिवाली के मौके पर दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई. ट्रक और बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बस में सवार 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए.

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल बच्ची का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

ये सड़क हादसा कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव के पास हुआ. इस भयानक टक्कर में जान गंवाने वाले तीन लोगों में दो पुरुष और एक बच्ची शामिल है. मृतकों में से एक की पहचान मोतिहारी (बिहार) के रूप में हुई है, जबकि तीसरे मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है. 

दो यात्रियों की हालत नाजुक

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मृतक की पहचान करने की कोशिश जारी हैं. हादसे में दो यात्रियों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें तुरंत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

Advertisement

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर राजन गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और 2 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है. इसके अलावा, एक बच्ची का इलाज हमारे यहां चल रहा है.'

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा? हर एंगल से जांच कर रहीं टीमें

वहीं, स्थानीय निवासी दिवाकर ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा, 'हमारे यहां की एक बच्ची घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement