संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के जुड़वा बच्चों युगार्थ और ध्वजा की पहली दिवाली परिवार के लिए बेहद खास है. बच्चों के दादा-दादी ने उनके लिए खास तैयारी और शॉपिंग की, जिससे घर में त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं.
संभावना और अविनाश ने 4 जून 2026 को सरोगेसी के जरिए एक बेटे और एक बेटी का स्वागत किया था. ये उनके जुड़वा बच्चों की पहली दिवाली है, जिसे वो यादगार बनाना चाहती हैं.
घर में दीयों, रंगोली और पूजा की तैयारी के साथ ही नन्हे मेहमानों के लिए नए कपड़े और गिफ्ट्स की खरीदारी भी चल रही है.
संभावना सेठ ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि बच्चों की पहली दिवाली के लिए उनके दादा-दादी मुंबई आ गए हैं.
पोते-पोती की पहली दिवाली के लिए संभावना के सास-ससुर बेहद एक्साइटेड दिखे. उन्होंने घर बच्चों के लिए ढेर सारी खरीरदारी की.
दादा-दादी ने पहले भी बच्चों के लिए तोहफे और कपड़े खरीदे थे. संभावना ने बताया था कि उनके सास-ससुर दादा-दादी बनने के लिए लंबे समय से तरस रहे थे.
बच्चों को पहली बार गोद में लेते ही वो भावुक हो गए थे और उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे. अब दादा-दादी पोते-पोती के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का इंतजार कर रहे हैं.
सास-ससुर और बच्चों के आने से संभावना के घर की रौनक बढ़ गई है. संभावना भी पहले से ज्यादा खुश रहती हैं और हर फेस्टिवल के लिए पहले से ज्यादा एक्साइटेड दिखती हैं.
बच्चों की पहली दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के लिए एक नई शुरुआत और खुशियों का प्रतीक है. संभावना का परिवार इस पल को पूरी तरह जी रहा है और बच्चों को हर खुशी देने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि 45 साल की संभावना शादी के 10 साल बाद मां बन पाई हैं.
All Photos: YT Screengrab