scorecardresearch
 

अचलगंज-उन्नाव हाइवे पर पड़े बक्से के अंदर मिला शव, शरीर पर चोटों के निशान

अचलगंज-उन्नाव हाइवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने एक संदिग्ध बक्से के अंदर से 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस शिनाख्त कराने और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.

Advertisement
X
उन्नाव में हाइवे किनारे मिली लाश (Photo- ITG)
उन्नाव में हाइवे किनारे मिली लाश (Photo- ITG)

यूपी के उन्नाव में हाइवे किनारे एक संदिग्ध बक्सा मिला. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. जब उस बक्से को खोला गया तो सबके होश उड़ गए. क्योंकि, उस बक्से में एक युवक की लाश थी. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है. शिनाख्त के लिए जांच-पड़ताल की जा रही है.

आपको बता दें कि बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के अचलगंज से उन्नाव जाने वाले एनएच 31 हाइवे पर हेल्थ मेडिकल सेंटर के सामने एक संदिग्ध बक्सा पड़ा मिला. पुलिस ने बक्से को खोलकर देखा तो उसके अंदर करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का मृत शरीर मिला. शरीर पर चोट के निशान थे. यह पूरी घटना ललऊ खेड़ा पुलिस चौकी से सिर्फ 300 मीटर की दूरी पर हुई. अब मामले के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे हाइवे के किनारे एक संदिग्ध बक्सा रखे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बक्से की जांच की, तो उसमें युवक के शव के साथ कुछ कपड़े और कंबल भी बरामद हुए. शव पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. मृतक की पहचान कराने के लिए फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है ताकि आसपास के थानों और जिलों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा सके.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस और एसओजी

अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव और सीओ सदर विनी सिंह ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लगातार खंगाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि यह संदिग्ध बक्सा वहां कब, कैसे और किसके द्वारा पहुंचाया गया था. सीओ सदर विनी सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement