scorecardresearch
 

लखनऊ में कूड़े के ढेर में मिले बच्चे की बदली किस्मत, अमेरिकी कंपनी के CEO ने लिया गोद, अब US में रहेगा विवेक

इस बच्चे का नाम विवेक है. इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है. तीन वर्ष पहले, जब वह एक नौनिहाल था, उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था. लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था. कूड़े के ढेर से विवेक पहले शिशु संरक्षण गृह पहुंचा और अब अमेरिका जा रहा है. 

Advertisement
X
कूड़े के ढेर में मिला था बच्चा (सांकेतिक फोटो)
कूड़े के ढेर में मिला था बच्चा (सांकेतिक फोटो)

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन वर्ष पूर्व एक बच्चा कूड़े के ढेर में मिला था. उस बच्चे की परवरिश अब अमेरिका में होगी. दरअसल, एक बड़ी अमेरिकी कंपनी के सीईओ ने उसे गोद ले लिया है. गोद लेने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, प्रशासन स्तर से मंजूरी भी मिल गई है. अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने का काम जारी है. पासपोर्ट बनने के बाद जल्द ही बच्चे की पढ़ाई-लिखाई आदि सब सात समंदर पार होगी.  

आपको बता दें कि इस बच्चे का नाम विवेक (बदला हुआ नाम) है. इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है. तीन वर्ष पहले, जब वह एक नौनिहाल था, उसे कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया था. लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था. कूड़े के ढेर से विवेक पहले शिशु संरक्षण गृह पहुंचा और अब अमेरिका जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- आंखों में आंसू, हाथ में फोटोग्राफ और असली मां-बाप की तलाश... 20 साल बाद अमेरिका से लखनऊ लौटी लड़की ने सुनाई Emotional Story

अधिकारियों ने बताया कि विवेक को गोद लेने के लिए अमेरिका के एक परिवार ने आवेदन किया था. गोद लेने वाले उसके पिता अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में सीईओ हैं. सीईओ अपनी पत्नी समेत कई बार लखनऊ आ चुके हैं. उन्होंने विवेक के बारे में जानकारी जुटाई और फिर उसे गोद लेने का तय किया. 

Advertisement

पिछले सप्ताह विवेक को गोद देने की सुनवाई एडीएम के यहां हुई, उसमें अमेरिकी दंपति भी मौजूद थे. फिलहाल, सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आदेश भी जारी हो गया है. विवेक का पासपोर्ट बनवाने का काम चल रहा है. पासपोर्ट बनते ही हफ्ते भर के अंदर विवेक अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा. 

और पढ़ें- मां... आपको खोजने फिर आऊंगी, अमेरिका से अपनों की तलाश में लखनऊ आई लड़की वापस लौटी, जानिए 30 दिन में क्या-क्या किया?

इसको लेकर अमेरिकी दंपति ने बताया कि उनके दो मकसद हैं- एक तो बेसहारा विवेक को परिवार मिल जाएगा और दूसरा उनके बेटे को एक भाई मिल जाएगा. विवेक के गोद लेने के बाद दंपति के परिवार में एक नए सदस्य का आगमन होगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement