scorecardresearch
 

'मुझे विनायक भैया कहो, आप हमारी माता-बहन जैसी हैं', दिल छू लेगा मेरठ के एसपी का ये अंदाज

'हम विनायक हैं, आप हमें विनायक भैया कहें तो ज्यादा आनंद होगा...' यह शब्द मेरठ के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले के हैं. उनका ये अंदाज दिल छू लेने वाला है. वे गुरुवार को सेंट्रल मार्केट पहुंचे और 7 दिन से धरने पर बैठी महिलाओं से बातचीत की. एसपी ने कहा कि वह 3 दिन पहले ही मेरठ आए हैं. आप सब हमारी माता-बहन के समान हैं.

Advertisement
X
मेरठ में 7 दिनों से धरने पर बैठी हैं महिलाएं. (Photo: Screengrab)
मेरठ में 7 दिनों से धरने पर बैठी हैं महिलाएं. (Photo: Screengrab)

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच गुरुवार को उस वक्त अलग माहौल देखने को मिला, जब शहर के नए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले खुद धरनास्थल पर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदर्शन कर रही महिलाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत की और अनोखे अंदाज में कहा- हमारा नाम याद रखना, हम विनायक हैं... और आप हमें विनायक भैया कहेंगे तो अच्छा लगेगा.

एसपी सिटी के इस अंदाज ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने धरने पर बैठी महिलाओं से कहा कि वे हाल ही में मेरठ आए हैं और यहां की जनता उनके लिए परिवार जैसी है. उन्होंने महिलाओं को माता और बहन समान बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की.

Call me Vinayak Bhaiya you are like mother sisters Meerut SP to womens

दरअसल, मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीलिंग कार्रवाई के विरोध में पिछले सात दिनों से व्यापारी और स्थानीय लोग धरना दे रहे हैं. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, जो पलायन के पोस्टर लेकर विरोध जता रही हैं. लोग अपने परिवारों के साथ धरनास्थल पर डटे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: सड़क पर रुके, शादी वाले घर में पहुंचकर खाए मठा के आलू... इटावा में अखिलेश यादव का अनोखा अंदाज, Video

Advertisement

इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने पहुंचे. एसपी सिटी विनायक भोंसले ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या बाहरी तत्वों के बहकावे में न आएं. उन्होंने कहा कि कोई भी बात हो, सीधे हमसे आकर बात करें. बाहरी लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और प्रशासन हर समय लोगों के बीच मौजूद है और किसी को भी कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का मौका नहीं दिया जाएगा. एसपी सिटी ने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालने की कोशिश की जाएगी.

Call me Vinayak Bhaiya you are like mother sisters Meerut SP to womens

हालांकि, इसी दौरान धरनास्थल पर एक नया विवाद भी सामने आया. आरोप है कि वहां मौजूद एक कांग्रेस नेत्री को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेज दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और थानेदार के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई.

9 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 859 आवासीय भूखंडों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को अवैध मानते हुए सेटबैक नियमों का पालन करने का आदेश दिया था. इसके बाद से व्यापारी और स्थानीय निवासी इस कार्रवाई के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश में जुटे हैं और प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत चल रही है, ताकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement