उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनता दर्शन के दौरान एक आवेदन पत्र अपनी खूबसूरत लिखावट के कारण चर्चा में आ गया. जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग की एप्लीकेशन देखकर जिलाधिकारी भी हैरान रह गए, क्योंकि लिखावट इतनी साफ और संतुलित थी कि पहली नजर में टाइप की हुई लग रही थी. पूछने पर पता चला कि यह आवेदन उनकी पोती शिवानी ने लिखा है, जो कक्षा 10 की छात्रा है. जिलाधिकारी ने तुरंत शिवानी को अपने कार्यालय बुलाया और उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया.