scorecardresearch
 

लखनऊ में 'चाय पर चर्चा' से नितिन नवीन ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- डबल इंजन ने बदली यूपी की तस्वीर, 2027 में फिर खिलेगा कमल

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी दो दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक प्रसिद्ध चाय स्टॉल पर पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से चर्चा की. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करेगी.

Advertisement
X
लखनऊ की फेमस चाय की दुकान पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन. (photo: @NitinNabin)
लखनऊ की फेमस चाय की दुकान पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन. (photo: @NitinNabin)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को लखनऊ के एक लोकप्रिय चाय स्टॉल पर आम जनता के बीच पहुंचकर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल फूंक दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राज्य के अपने पहले दो दिवसीय दौरे पर आए नवीन ने हनुमान सेतु मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद इस चुनावी चर्चा की शुरुआत की.

इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे. पार्टी का ये शीर्ष नेतृत्व नए राज्य संगठन को दिशा देने और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए जनता के बीच पहुंचा था, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने आवास पर आयोजित रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया.

PM का मजाक उड़ाने वाले आज हाशिए पर

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि चाय आज देश के हर घर का एक अहम हिस्सा बन चुकी है और इसी देश की जनता ने साल 2014 में एक चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. उन्होंने तंज कसा कि जिन लोगों ने उस समय उनका मजाक बनाया था, आज देश के जागरूक मतदाताओं ने उन सभी को राजनीतिक हाशिए पर धकेल दिया है.

Advertisement

डबल इंजन सरकार ने बदली UP की तस्वीर

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भारी बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में वापसी करेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की 'डबल इंजन' सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर को पूरी तरह से 'उत्तम प्रदेश' में बदल दिया है. ये राज्य काशी विश्वनाथ, अयोध्या और मथुरा जैसी पवित्र शहरों का घर है, जहां एक बार फिर कमल खिलेगा.

योगी सरकार ने 9 लाख युवाओं को दिया रोजगार

बीजेपी अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के लोगों की कड़ी मेहनत और यहां की समृद्ध खान-पान संस्कृति की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभा रही है. उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार ने अब तक लगभग नौ लाख युवाओं को रोजगार दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश आज देश के विकास में सबसे बड़े योगदानकर्ता के रूप में उभर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement