scorecardresearch
 

बांदा में महिलाओं की दबंगई...पड़ोसन को बाल पकड़कर घसीटा, सड़क पर गिराकर बरसाए लात-घूंसे, VIDEO

बांदा में मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर आधा दर्जन महिलाओं ने एक महिला को घर से बाहर घसीटकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
X
महिलाओं ने पड़ोसन को घर से घसीटकर लात घूसों से पीटा (Photo: itg)
महिलाओं ने पड़ोसन को घर से घसीटकर लात घूसों से पीटा (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गाली-गलौज को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. आरोप है कि करीब आधा दर्जन महिलाओं ने एक महिला को उसके घर से बाहर घसीट लिया और बीच सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी सेवायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गाली देने से रोकने को लेकर हुई. पीड़ित महिला का आरोप है कि दूसरे पक्ष की महिलाएं अक्सर उसके परिवार के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती थीं और आए दिन धमकियां देती थीं. जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने रंजिश पाल ली.

पीड़िता का कहना है कि घटना वाले दिन उसका पति खेत पर गया हुआ था. इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिलाएं उसके घर पहुंचीं, उसे बाहर खींच लिया और सड़क पर गिराकर मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि महिलाओं ने उसके बाल खींचे, लात-घूंसों से हमला किया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

मारपीट में घायल महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे वे भय के माहौल में जी रहे हैं.

Advertisement

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लिया. उन्होंने घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement