scorecardresearch
 

UP: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को रौंदा, एक की मौके पर मौत, 3 घायल

बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी में भर्ती कर हायर सेंटर रेफर किया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर और चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की है.

Advertisement
X
ट्रैक्टर चालक हिरासत में.(Photo: Representational)
ट्रैक्टर चालक हिरासत में.(Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल सड़क पर बिखर गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू में भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को चालक सहित हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: कलश यात्रा में हाथी, ऊंट और घोड़े... बांदा में बागेश्वर बाबा की कथा से पहले आस्था में डूबा शहर

बांदा रोड पर हुआ हादसा, बबेरू आ रहा था ई-रिक्शा

यह हादसा बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बांदा रोड पर हुआ. जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में करीब आधा दर्जन सवारियां बैठकर बबेरू की ओर आ रही थीं. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार लोग सड़क पर गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement
मृतक की फाइल फोटो.
मृतक की फाइल फोटो.

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया, पुलिस कर रही जांच

बबेरू सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनरेश ने बताया कि रिक्शे में घायल लोगों को अस्पताल लाया गया था. जांच के दौरान एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया. बाकी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement