scorecardresearch
 

ग्वालियर के बाद यूपी के बलरामपुर में सड़क हादसा... दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर 7 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
श्रद्धालु दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे थे. (Photo-Representational)
श्रद्धालु दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे थे. (Photo-Representational)

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक ट्रक हादसे के बाद अब उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में भी एक सड़क हादसा हो गया है. यहां दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर पर्दे पर वीडियो देख रहे श्रद्धालुओं को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

ये मामला बलरामपुर जिले के चिरगहियान बेलहा गांव का हैय यहां शनिवार को ग्रामीण और श्रद्धालु एक दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर खड़े होकर वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान सिद्धार्थनगर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने वहां खड़े लोगों को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें रौंदते हुए निकल गई.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की हुई पहचान, दो की हालत गंभीर

बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीनों लोगों की पहचान कर ली गई है. मृतकों की शिनाख्त मनोज सिंह (40), गणेश (35) और पटेश्वरी (50) के रूप में हुई है.

Advertisement

इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो लोगों- छेदी राम (45) और डब्लू (35)- की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. 

अंधेरे की वजह से हुआ एक्सीडेंट! ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. सिटी पुलिस ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया, 'कोतवाली देहात पुलिस स्टेशन के एरिया में आने वाले चरनगहिया बेलहा गांव में कुछ लोग पर्दे लगाकर वीडियो देखने के लिए सड़क किनारे जमा हुए थे. इसी बीच, अंधेरे की वजह से वहां से गुजर रही एक गाड़ी ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक्सीडेंट हो गया.'

उन्होंने आगे बताया, 'गाड़ी पहले तो मौके से भाग गई, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर इलाके को सील कर दिया और उसे पकड़ लिया. ड्राइवर को भी पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है. पूरी जांच चल रही है. घायलों का मेडिकल इलाज चल रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'

यह भी पढ़ें: 'जिंदा लोगों को मार दिया, प्रशासन पेपर साइन करवा रहा...' ग्वालियर ट्रक हादसे के पीड़ित परिजनों का आरोप

Advertisement

ग्वालियर में भी सड़क हादसे में 15 की मौत

बता दें कि शनिवार और रविवार की दरमियानी रात ग्वालियर में भी एक सड़क हादसा हो गया. यहां शीतला मातला मंदिर के पास एक ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई दर्जनों लोग घायल हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement